राष्ट्रीय

Jharkhand Election Result: जामताड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी आगे, Hemant Soren की भाभी इतने वोटों से है पीछे

Jharkhand Election Result: प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट जामताड़ा से बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन पीछे चल रही है। हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन 33481 वोटों से पीछे चल रही है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी पहले नंबर पर चल रहे हैं।
less than 1 minute read
Nov 23, 2024
Feature image

Jharkhand Election Result: झारखंड के चुनावों के परिणाम आज आ रहे है। प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट जामताड़ा से बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन पीछे चल रही है। हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की भाभी सीता सोरेन 33481 वोटों से पीछे चल रही है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी पहले नंबर (Jamtara Chunav Result 2024 Live) पर चल रहे हैं। जामताड़ा में 19 राउंड में से 8 राउंड की मतगणना हो चुकी है। कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी को 64776 वोट मिले है। बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन को 31295 वोट मिले है। हालांकि अभी 12 राउंड की मतगणना बाकी है।

चुनाव प्रचार में इरफान ने कहे थे अपशब्द

बता दें कि झारखंड विधानसभा 2024 के चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी ने सीता सोरेन के लिए अपशब्द कहे थे। इसके बाद सीता सोरेन ने इरफान अंसारी का एक वीडियो एक्स पर शेयर किया था और इरफान अंसारी से माफी की मांग की थी। इसको लेकर काफी सियासी विवाद भी खड़ा हुआ था। वहीं आज वोटों की गिनती हो रही है, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी आगे चल रहे हैं। इरफान अंसारी 33481 वोटों से आगे चल रहे हैं।

प्रदेश में JMM का जलवा

प्रदेश में अब तक के रुझानों में एक बार फिर हेमंत सोरेन की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। अब तक जेएमएम नीत गठबंधन 51 सीटों पर आगे चल रहा है जबकि एनडीए गठबंधन 28 सीटों पर आगे चल रहा है। प्रदेश में 81 विधानसभा सीटें है। किसी भी गठबंधन को सरकार बनाने के लिए 41 सीटों की आवश्यकता है। ऐसे में अब तक के रूझानों में इंडिया गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया।

Updated on:
23 Nov 2024 01:31 pm
Published on:
23 Nov 2024 01:31 pm