
Jharkhand Election Result: झारखंड की 81 विधासनभा सीटों का परिणाम (Jharkhand Election Result) आज रहा है। अभी तक रुझानों में जेएमएम (JMM) नीत गठबंधन की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। इंडिया गठबंधन 49 सीटों पर आगे चल रहा है वहीं एनडीए गठबंधन 30 सीटों पर आगे चल रहा है और दो सीटों पर अन्य आगे चल रहा है। प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट मानी जा रही गांडेय विधानसभा सीट (Gandey Chunav Result 2024 Live) पर अब तक बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। यहां पर अब तक सात राउंड की वोटों की गिनती हो चुकी है। यहां से बीजेपी प्रत्याशी मुनिया देवी (Munia Devi) आगे चल रही है।
गांडेय विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी मुनिया देवी पहले नंबर पर चल रही है। मुनिया देवी को अब तक 36554 वोट मिले है वहीं जेएमएम प्रत्यशी कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) को 35499 वोट मिले है। कल्पना सोरेन दूसरे नंबर पर चल रही है। तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी रामेश्वर चल रहे है। रामेश्वर को 925 वोट मिले है। कल्पना सोरेन 1055 वोटों से पीछे चल रही है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा की गांडेय विधानसभा सीट गढ़ मानी जाती है। यह सीट 1977 में अस्तित्व में आई थी। तब से लेकर अब तक 6 बार झामुमो प्रत्याशियों ने इस सीट पर जीत हासिल की थी जबकि कांग्रेस को दो बार जीत मिली है। इस सीट से JMM के सालखन सोरेन इस सीट से चार बार विधायक रह चुके हैं। लेकिन इस बार बीजेपी प्रत्याशी मुनिया देवी कल्पना सोरेन को कड़ी टक्कर दे रही हैं।
Updated on:
23 Nov 2024 12:56 pm
Published on:
23 Nov 2024 12:56 pm
