राष्ट्रीय

Jharkhand JPSC-JSSC Protest: 7वां बैरिकेड तोड़ विधानसभा के नजदीक पहुंचे छात्र, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

रांची में छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। पुलिस छात्रों को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...
2 min read
Aug 10, 2026
Jharkhand Student Protest
Jharkhand Student Protest:भूख हड़ताल, प्रदर्शन और विधानसभा घेराव की तैयारी… झारखंड में क्यों बढ़ रहा छात्रों का गुस्सा? (फोटो सोर्स:@ABVPVoice)

Jharkhand student movement: झारखंड में भर्ती घोटाला मामले को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। छात्र पुराने विधानसभा से मार्च करते हुए नए विधानसभा की तरफ बढ़ रहे हैं। उन्होंने अभी तक झारखंड पुलिस द्वारा लगाए गए सात बैरिकेड को तोड़ दिया है और आगे बढ़ रहे हैं। पुलिस भीड़ को काबू करने के लिए पहले वाटर कैनन का इस्तेमाल किया है। इसके बाद लाठीचार्ज भी किया है। छात्रों के विधानसभा कूच के दौरान रांची पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए लाठीचार्ज किया है। इससे पहले स्ट्रेचर पर छात्र नेता देवेंद्र महतो भी प्रदर्शन में शामिल हुए।

सदन से बाहर निकलकर छात्रों से मिलने पहुंचे जयराम महतो

डुमरी MLA जयराम महतो झारखंड विधानसभा से निकलकर छात्रों से मिलने के लिए पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा वो छात्रों के साथ हैं और उनकी आवाज को वह सदन के भीतर  और सड़क पर उठाएंगे।

पानी की बौछार पड़ते ही नाचने लगे छात्र

छात्र प्रदर्नकारियों के सातवें और आखिरी बैरिकेडिंग तक पहुंचते ही पुलिस ने उनपर वाटर कैनन चलाया। पानी की बौछार पड़ते ही प्रदर्शनकारी छात्र नाचने लगे। वह कहने लगे चलाओ और चलाओ। वहीं, कुछ छात्र झारखंड विधानसभा की पिछली दीवार तक पहुंच गए।

हमारी जिद बैरिकेडिंग से कहीं ज्यादा मजबूत: देवेंद्र

छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि भूख से ज्यादा ये कंटीले तार चुभ रहे हैं, लेकिन हमारी जिद इन बैरिकेडिंग से कहीं ज्यादा मजबूत है।" सरकार द्वारा किए गए भारी सुरक्षा इंतजामों और तीनहरी बैरिकेडिंग पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि आखिर सरकार छात्रों की जायज मांगें मानने के बजाय अराजकता का माहौल क्यों पैदा करना चाहती है?

शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच ने छात्रों से शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की अपील की है। छात्रों को रोकने के लिए पुरानी विधानसभा के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी। हालांकि, बड़ी संख्या में छात्रों ने पहला बैरिकेड पार कर लिया। इसके बाद वे आगे की ओर बढ़ने लगे। प्रशासन ने विधानसभा और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। छात्र 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा समेत विवादित परीक्षाओं को रद्द करने, भर्ती प्रक्रिया में सुधार और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

हिरासत में लिए गए बाबूलाल मरांडी

प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए नेताओं में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू और कई विधायक शामिल हैं। विधानसभा घेराव को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Updated on:
10 Aug 2026 01:22 pm
Published on:
10 Aug 2026 12:45 pm
Also Read
View All
भारत बनाएगा अपना फाइटर जेट इंजन, DRDO का कावेरी 2.0 इंजन अब तेजस को देगा स्वदेशी ताकत

कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी का ‘मोदियाबिंद’ चश्मे से तंज, बोलीं- अंधभक्तों का कराएंगे इलाज, तभी दिखेगी चोरी और पुल गिरने की खबर

Jharkhand Student Protest: विधानसभा घेराव में बैरिकेडिंग तोड़ पहुंचे छात्र, देवेंद्र महतो बोले- ‘भूख से ज्यादा चुभ रहे हैं कंटीले तार’

केरल में राष्ट्रगीत पर सियासी घमासान, कांग्रेस सांसद बोले- मोदी गोली मार दें, पर नहीं गाएंगे पूरा ‘वंदे मातरम’

Monsoon Session के दौरान संसद में गतिरोध कब होगा खत्म? कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने बता दिया