राष्ट्रीय

क्या BJP को सता रहा फूट का डर? राज्यसभा चुनाव से पहले होटल में शिफ्ट होने के बाद भाजपा विधायक बोले- 2 दिन बढ़िया खाना खाएंगे

यह कोई किडनैपिंग नहीं है' राज्यसभा चुनाव की वोटिंग से पहले रांची के होटल Radisson Blu पहुंचे NDA विधायक Satyendra Tiwari ने विपक्ष के सभी आरोपों पर बड़ा बयान देकर सनसनी मचा दी है।
2 min read
• •
Updated: 16 Jun 2026, 7:15 PM IST
BJP News
भाजपा विधायक सत्येंद्र तिवारी (ANI Photo)

Jharkhand Rajya Sabha Election: झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले एक फाइव स्टार होटल में एनडीए (NDA) विधायकों को एक साथ ठहराए जाने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी बीच बीजेपी (BJP) विधायक सत्येंद्र तिवारी (Satyendra Tiwari) ने 'किडनैपिंग' और 'दबाव' जैसे आरोपों पर बयान दे दिया है। उन्होंने साफ कहा कि सब अपनी मर्जी से आए हैं और अगले 48 घंटे सब मिलकर स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेंगे।

सब अपनी मर्जी से आए है- सत्येंद्र तिवारी

झारखंड की सियासत में राज्यसभा चुनाव की वोटिंग से ठीक पहले एक बहुत बड़ा मोड़ आ गया है। एनडीए (NDA) के सभी विधायकों को अचानक एक साथ रांची के मशहूर होटल रेडिसन ब्लू में शिफ्ट कर दिया गया है। विपक्ष इस कदम को 'रिजॉर्ट पॉलिटिक्स' और 'विधायकों की किडनैपिंग' बताकर लगातार तंज कस रहा है। इसी बीच, होटल पहुंचने के बाद भारतीय जनता पार्टी के विधायक सत्येंद्र तिवारी ने कहा कि सब मर्जी से आए हैं, किसी पर भी दबाव नहीं डाला जा रहा है।

81 वोटर करेंगे अपनी पसंद का चुनाव- बाबूलाल मरांडी

मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हम सब यहां मिलेंगे, साथ बैठेंगे और बात करेंगे। व्यवस्थाएं पूरी हो चुकी हैं और आगे की व्यवस्थाएं की जा रही है, जैसा कि मैंने कहा, 81 विधायक हैं, मैंने बार-बार कहा है कि 81 वोट हैं। ये 81 मतदाता अपनी पसंद का चुनाव करेंगे और उम्मीदवार के लिए अपना वोट डालेंगे।

वोटिंग की ट्रेनिंग के लिए आए हैं- रोशन लाल

रोशन लाल चौधरी ने कहा कि पार्टी के सभी विधायकों को यहां बुलाया गया है। हमारे लिए यह बहुत बड़ा सौभाग्य है कि हमें अपने लोकतंत्र में पहली बार देश की सर्वोच्च विधायी सभा के सदस्य को चुनने का अवसर मिला है। हमें मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जा रही है ताकि कोई अनियमितता न हो।

उन्होंने कहा कि सभी को यहां सुझाव देने के लिए बुलाया गया है, और इसीलिए हम आए हैं। हमें इस प्रक्रिया के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा विशेष रूप से, मतदान कैसे होगा। हम यहां दो दिन के लिए हैं, हम अपना वोट डालेंगे और फिर सीधे वापस चले जाएंगे।

Updated on:
16 Jun 2026, 7:15 PM IST
Published on: