राष्ट्रीय

Jharkhand Student Protest: झारखंड में अनशन पर बैठे राहुल की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती

Ranchi student protest JPSC JSSC: रांची में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन जारी है। भूख हड़ताल पर बैठे राहुल की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्रों ने सरकार से उनकी मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, JMM सांसद महुआ माजी ने सरकार द्वारा छात्रों के हित में उठाए गए कदमों को गिनाया।
2 min read
Aug 07, 2026
Jharkhand Protest
झारखंड में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं (Photo-IANS)

Jharkhand Student Protest: झारखंड की राजधानी रांची में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का प्रदर्शन जारी है। इसी बीच भूख हड़ताल पर बैठे राहुल की अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके बाद मौके पर मौजूद डॉक्टर उन्हें अस्पताल ले गए। जहां उन्हें भर्ती कराया गया। दरअसल, राहुल उन चार प्रदर्शनकारियों में शामिल है, जो लगातार अनशन पर बैठे हुए है। 

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि यह महज एक व्यक्ति की तबीयत खराब होने का मामला नहीं है। यह लंबे समय से चली आ रही नाराजगी का नतीजा है। उन्होंने कहा कि उनकी बात को सुना जाए। छात्रों ने यह भी बताया कि उनकी कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से भी बात हुई है। उन्होंने उनकी मांगो का समर्थन किया है। 

वहीं अनशन पर बैठे एक और छात्र ने कहा कि जब मैं खड़ा होता हूं तो मुझे चक्कर आता है। अगर सरकार हमारी बात नहीं सुन सकती तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। वे उस पोस्ट के लायक नहीं हैं। यह छात्रों की समस्या नहीं है। यह उनका मर्डर है। उनके हक का भी मर्डर है। 

मेरा चेहरा बता रहा मेरी सेहत- देवेंद्र नाथ महतो

छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि मेरा चेहरा मेरी सेहत बता रहा है। मैं बस थोड़ा सुन, सोच और बोल पा रहा हूं। मेरे बाकी अंग मेरा साथ नहीं दे पा रहे हैं। सरकार का रवैया देखकर लगता है कि वह छात्रों के प्रति बहुत ही इनसेंसिटिव है। हम सब मिलकर ऐसा सिस्टम बनाएंगे जिसमें धांधली और पेपर लीक नामुमकिन हो।

छात्रों के प्रदर्शन पर क्या बोली जेएमएम सांसद

रांची में आंदोलन कर रहे छात्रों को लेकर जेएमएम सांसद महुआ माजी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जब देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों ने प्रोटेस्ट किया था, तो मोदी सरकार ने करीब 30 दिन तक उनकी बात नहीं सुनी। लेकिन हमारे राज्य झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरने ने पहले दिन ही छात्रों से बात की और उनकी बात को सुना। चेयरमैन का इस्तीफा भी लिया, CID जांच शुरू की, और इतनी सारी गिरफ्तारियां कीं। झारखंड की सरकार बहुत गंभीर है और छात्रों के लिए इंसाफ चाहती है। 

Updated on:
07 Aug 2026 11:37 am
Published on:
07 Aug 2026 11:37 am
Also Read
View All
Parliament Monsoon Session: छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, दोपहर 12 बजे तक कार्यवाही स्थगित

Cauvery Issue: कावेरी विवाद पर सी. जोसफ विजय का बड़ा दांव: बोले- ‘तमिलनाडु के हक के लिए अपमान भी मंजूर’, जानिए क्या है पूरा विवाद

Rahul Gandhi Residence Protest: राहुल गांधी के आवास के बाहर प्रदर्शन, साधुओं समेत कई लोगों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

Bofors Case History: 31 साल पुराने बोफोर्स विवाद का अंत, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका नहीं मानी, जानें बोफोर्स केस की पूरी कहानी

प्रयागराज में राहुल गांधी का कार्यक्रम, 24 घंटे में 2 बार क्यों बदला फैसला? अनुमति तो मिली पर DM की आखिरी मुहर बाकी