राष्ट्रीय

‘मंगलवार को हाथ थामे नजर आए, गुरुवार को सदन में एक-दूसरे पर जमकर बरसे’, दो दिन में बदल गई नड्डा-खरगे की सियासी तस्वीर

Monsoon Session 2026: संसद के मानसून सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक जारी है। मंगलवार को जेपी नड्डा और मल्लिकार्जुन खरगे की सौहार्दपूर्ण तस्वीर चर्चा में रही, जबकि गुरुवार को एंटी पेपर लीक बिल पर राज्य सभा में दोनों नेताओं के बीच तीखा राजनीतिक टकराव और आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिला।
2 min read
Jul 30, 2026
JP Nadda Mallikarjun Kharge Parliament
राज्य सभा में मल्लिकार्जुन खरगे और जेपी नड्डा के बीच हुई बहस (Photo-IANS)

JP Nadda Mallikarjun Kharge Parliament: संसद में मानसून सत्र काफी हंगामेदार चल रहा है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सदन के अंदर काफी बहसबाजी देखने को मिली है। इसी बीच मंगलवार को सदन के बाहर से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खरगे की एक-दूसरे का हाथ थामने की तस्वीर सामने आई है। वहीं गुरुवार को सदन के अंदर एंटी पेपर लीक बिल पर बहस के दौरान एक-दूसरे पर जमकर हमला किया। 

क्या है पूरा मामला? 

बता दें कि मंगलवार को राज्य सभा की कार्यवाही सुबह स्थगित होने के बाद जेपी नड्डा और मल्लिकार्जुन खरगे कैंटीन गए। इस दौरान नड्डा, खरगे का हाथ थामे हुए दिखाई दिए, क्योंकि कांग्रेस सांसद को अक्सर चलने-फिरने और संतुलन बनाए रखने में कठिनाई होती है। 

कैंटीन के अंदर मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस सांसदों के साथ जा बैठे और जेपी नड्डा बीजेपी सांसद नीरज शेखर और अन्य नेताओं के साथ चाय का आनंद लेते हुए दिखाई दिए। यह सब संसद की कार्यवाही के बीच मिले संक्षिप्त अवकाश (ब्रेक) के दौरान हुआ।

गुरुवार को एक-दूसरे पर जमकर बरसे नड्डा-खरगे

दरअसल, लोकसभा में पास होने के बाद एंटी पेपर लीक बिल को गुरुवार को राज्य सभा में पेश किया गया। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इसे राज्य सभा में पेश किया। बिल पर चर्चा की शुरुआत करते हुए विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। 

इस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की भी मांग की। सदन में बोलते हुए खरगे ने कहा कि संसद चलो मार्च के दौरान छात्रों पर पेलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया था? छात्रों को सादे कपड़े में पीटने वाले लोग कौन थे? यदि इन सभी सवालों का जवाब अमित शाह नहीं दे सकते तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। पीएम नरेंद्र मोदी को उनसे यह सब पूछना चाहिए।

वहीं इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने मनुस्मृति का जिक्र किया, जिस पर सदन में काफी हंगामा हो गया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा समेत एनडीए सांसदों ने खरगे से माफी मांगने की मांग की। नड्डा ने कहा कि विपक्ष के नेता जो कह रहे है, मेरी जानकारी तथ्यों से परे है। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच काफी तीखी बहस भी देखने को मिली।

Updated on:
30 Jul 2026 05:06 pm
Published on:
30 Jul 2026 05:06 pm