राष्ट्रीय

‘न्यायिक मामलों पर नहीं होती चर्चा’, PM Modi के साथ गणेश पूजा पर उठे विवाद के बाद बोले चीफ जस्टिस

DY Chandrachud: भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने PM Modi के गणेश पूजा के लिए उनके घर पर आने पर मचे राजनीतिक विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ऐसी बैठकों में न्यायिक मामलों पर चर्चा नहीं होती है।
2 min read
• •
Updated: 28 Oct 2024, 3:41 PM IST
Feature image

DY Chandrachud: भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ (DY Chandrachud) ने पीएम मोदी (PM Modi) के गणेश पूजा के लिए उनके घर पर आने पर मचे राजनीतिक विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ऐसी बैठकों में न्यायिक मामलों पर चर्चा नहीं होती है। मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के लिए नियमित बैठकें आयोजित करना एक परंपरा है। बता दें कि सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ 10 नवंबर को रिटायर हो रहे है। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना (Sanjiv Khanna) उनकी जगह सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश होंगे।

‘राज्य से आता है न्यायपालिका का बजट’

चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा लोग सोचते हैं कि ये बैठकें क्यों होती हैं। हमारी राजनीतिक व्यवस्था की परिपक्वता इस बात में निहित है कि राजनीतिक वर्ग में भी न्यायपालिका के प्रति काफी सम्मान है। यह सर्वविदित है। न्यायपालिका का बजट राज्य से आता है। यह बजट न्यायाधीशों के लिए नहीं है। हमें नए न्यायालय भवनों, जिलों में न्यायाधीशों के लिए नए आवासों की आवश्यकता है। इसके लिए मुख्य न्यायाधीश और मुख्यमंत्री की बैठकें आवश्यक हैं।

बैठकों में एजेंडा तय होता है

उन्होंने कहा कि वे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) के मुख्य न्यायाधीश भी रह चुके हैं। जब मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति होती है तो वे सीएम के घर जाते हैं। फिर सीएम मुख्य न्यायाधीश के घर आते हैं। इन बैठकों में एजेंडा तय होता है। मान लीजिए प्रदेश में 10 प्रोजेक्ट चल रहे हैं, इंफ्रास्ट्रक्चर क्या है, बजट क्या है? सीएम इन प्रोजेक्ट की प्राथमिकताएं बताते हैं। क्या इसके लिए आपको मिलना नहीं पड़ेगा? अगर यह सब चिट्ठियों पर ही होता रहा, तो काम कभी पूरा नहीं होगा।

‘न्यायिक कार्य पर नहीं पड़ता असर’

मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि राजनीतिक व्यवस्था में काफी परिपक्वता है। इन बैठकों के दौरान सीएम कभी भी किसी लंबित मामले के बारे में नहीं पूछते। 15 अगस्त और 26 जनवरी को शादी या शोक के अवसर पर सीएम और मुख्य न्यायाधीश एक-दूसरे से मिलते हैं, इससे न्यायिक कार्य पर कोई असर नहीं पड़ता। लोग पूछते हैं कि क्या सौदे हो रहे हैं। यह एक मजबूत संवाद का हिस्सा है।

संजय राउत ने उठाया था सवाल

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने इस पर सवाल उठाया था और कहा कि देखिए, गणपति उत्सव है। प्रधानमंत्री अब तक कितने लोगों के घर गए हैं? मुझे इसकी जानकारी नहीं है। दिल्ली में कई जगहों पर गणेश उत्सव मनाया जाता है, लेकिन प्रधानमंत्री मुख्य न्यायाधीश के घर गए और प्रधानमंत्री और मुख्य न्यायाधीश ने मिलकर आरती की। भगवान के बारे में हमारा ज्ञान ऐसा है कि अगर संविधान के रक्षक इस तरह से राजनीतिक नेताओं से मिलते हैं, तो लोगों को संदेह होता है।

Updated on:
28 Oct 2024, 3:41 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘कॉम्प्रोमाइज्ड PM’ वाले बयान पर BJP का पलटवार, राहुल गांधी से पूछा- सोनिया विदेशी राष्ट्राध्यक्षों से क्यों मिलती थी?

शादी का झांसा देकर 14 महिलाओं से शोषण व ठगी, इंटरपोल रेड नोटिस के बाद UAE से भारत लाया गया मोहम्मद माजिन

Election Commissioner Appointment Law: चुनाव आयुक्त नियुक्ति कानून पर सुप्रीम कोर्ट का रुख, रिकॉल अर्जी उसी बेंच में लगाने से इनकार

Abhishek Banerjee Criminal Contempt: अवमानना नोटिस के बीच अभिषेक बनर्जी को राहत, हाईकोर्ट ने 29 जनवरी 2027 तक बढ़ाई सुरक्षा

Nvidia विवाद के बाद सिंगापुर-मलेशिया पर अमेरिकी सख्ती, क्या अंबानी-अडानी के AI प्रोजेक्ट्स को मिलेगा बड़ा फायदा?