महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। इस मीटिंग में महाराष्ट्र में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी नाराज दिखे और वह बैठक बीच में ही छोड़कर चले गए। इससे पहले महाराष्ट्र कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी, जिसमें 23 प्रत्याशियों के नाम हैं। महाराष्ट्र में विपक्षी महागठबंधन 'महाविकास अघाड़ी' में शामिल तीन प्रमुख पार्टियों ने विधानसभा चुनाव में अपने 85-85 उम्मीदवार उतारने का फॉर्मूला तय किया। एमवीए में कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) और शिवसेना (यूबीटी) शामिल हैं।