राष्ट्रीय

टिकट न मिलने पर अन्नामलाई ने तोड़ी चुप्पी: चुनाव लड़ने से किया साफ इनकार, अब इस नई भूमिका में आएंगे नजर

Tamil Nadu Assembly Polls: BJP के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के अन्नामलाई ने शुक्रवार को कहा कि तमिलनाडु में पार्टी के उम्मीदवारों की सूची में नाम न होने के बावजूद वह आगामी विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार जारी रखेंगे।

2 min read
Apr 03, 2026
के अन्नामलाई

Tamil Nadu Assembly Elections: भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में BJP के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के. अन्नामलाई का नाम गायब था। पार्टी के उम्मीदवारों की सूची में नाम नहीं होने के बाद अन्नामलाई का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जारी रखेंगे और इसे अपनी जिम्मेदारी बताया है। बता दें कि पार्टी ने तमिलिसाई सुंदरराजन (माइलापुर), वनाथी श्रीनिवासन (कोयंबटूर उत्तर) और केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन (अविनाशी) जैसे वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारा गया है। वहीं BJP की उम्मीदवारों की सूची में अन्नामलाई का नाम कहीं भी नहीं है।

ये भी पढ़ें

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर: क्या चुनाव नहीं लड़ेंगे अन्नामलाई? BJP की पहली लिस्ट ने सबको चौंकाया

'मैं सिर्फ चुनाव प्रचार करूंगा'

केरल के कन्नूर में एक जनसभा के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए अन्नामलाई ने आगामी चुनावों में BJP के लिए पुडुचेरी, केरल और तमिलनाडु में प्रचार करने को अपनी भूमिका बताया। उन्होंने कहा, 'इस चुनाव में मेरी भूमिका पूरे तमिलनाडु में उम्मीदवारों के लिए प्रचार करना है। अभी, पार्टी ने मुझे 7 तारीख (अप्रैल) तक पुडुचेरी और केरल में प्रचार करने की जिम्मेदारी दी है। 7 से 23 तारीख तक मुझे पूरे तमिलनाडु में सभी BJP और NDA उम्मीदवारों के लिए प्रचार करना है। यही वह जिम्मेदारी है जो पार्टी ने मुझे सौंपी है। मैं उस जिम्मेदारी को निभाऊंगा।'


बीजेपी ने जारी 27 उम्ममीदवारों की सूची

अन्नामलाई कन्नूर से BJP उम्मीदवार सी. रघुनाथ के लिए प्रचार कर रहे थे। इससे पहले दिन में, बीजेपी ने NDA गठबंधन के भीतर बातचीत के बाद आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए अपने 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की। 23 अप्रैल, 2026 को होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए BJP की पहली उम्मीदवारों की सूची जारी होने से राज्य के राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। तमिलनाडु BJP के आक्रामक सिंघम कहे जाने वाले के. अन्नामलाई, जिनसे व्यापक रूप से यह उम्मीद की जा रही थी कि वह चुनाव अभियान की अगुवाई करेंगे, इस सूची से पूरी तरह नदारद हैं।

घोषित प्रत्याशियों को दी बधाई

अन्नामलाई ने 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए घोषित उम्मीदवारों को बधाई दी। उन्होंने X पर एक पोस्ट में लिखा, 'उन्हें तमिलनाडु के हर भाई-बहन का समर्थन हासिल है, जो भ्रष्टाचार, सुस्ती और DMK के धोखे से तंग आ चुके हैं। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, भारत पूरी ताकत, बड़े पैमाने और एक मकसद के साथ आगे बढ़ा है।'

डीएमके पर साधा निशाना

मौजूदा राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए अन्नामलाई ने DMK पर नाकाम, घमंडी और सिर्फ़ अपना फायदा सोचने वाला प्रशासन होने का आरोप लगाया, जो तमिलनाडु को पीछे धकेल रहा है। उन्होंने आगे आने वाले चुनावों में एक कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी और उम्मीदवारों को अपना समर्थन दिया।

BJP और अन्य NDA उम्मीदवारों के लिए करेंगे प्रचार

उन्होंने चुने हुए उम्मीदवारों की सूची लगाते हुए लिखा, 'एक कार्यकर्ता के तौर पर, मैं कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूंगा और हमारी सभी जीतने वाले BJP और अन्य NDA उम्मीदवारों के लिए प्रचार करूंगा, जिसका मकसद आने वाले विधानसभा चुनावों में NDA के लिए 210 सीटें जीतना है।'

Updated on:
03 Apr 2026 08:32 pm
Published on:
03 Apr 2026 08:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर