राष्ट्रीय

काकोली चाहती थी TMC पर हो बागी गुट का कब्जा, सायोनी घोष और मिताली छोड़ना चाहते थे पार्टी

TMC MPs merge with NCPI: काकोली घोष समेत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों ने NCPI के साथ विलय की घोषणा कर दी है, लेकिन इस विलय को लेकर बागी गुट के भीतर ही राय बंटी हुई थी।

2 min read
TMC Leader Sayani Ghosh
TMC सांसद सायोनी घोष (File Photo- IANS)

20 rebel TMC MPs merge with NCPI: 14 जून की शाम को तृणमूल कांग्रेस के 20 सांसदों ने नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी ऑफ इंडिया में विलय की घोषणा की। उन्होंने इस सिलसिले में स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात भी की। लोकसभा में टीएमसी के बागी गुट का नेतृत्व करने वाली सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने मीडिया से कहा कि हमने स्पीकर से सदन में सीटिंग अरेंजमेंट बदलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हमने स्पीकर से कहा है कि हम नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी में विलय कर रहे हैं, लेकिन इस विलय से पहले बागी गुट में अलग अलग राय थी।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के मुताबिक बताया है कि बागी गुट की काकोली घोष और शताब्दी रॉय जैसे नेता तृणमूल के नाम व चुनाव चिन्ह पर दावा ठोकने को तैयार थे। वह स्पीकर ओम बिरला से असली तृणमूल के तौर पर मान्यता देने का अनुरोध करना चाहते थे, जबकि सायोनी घोष, मिताली बाग व कुछ अन्य सांसद तृणमूल की परछाई से दूर जाना चाहते थे। वहीं, 20 सांसदों में एक तीसरा गुट भी था, जो संख्या बल के लिहाज से काफी छोटा था। वह चाहता था कि ममता बनर्जी बागी गुट की सलाहकार बनी रहें।

बागी सांसद अरूप चक्रवर्ती ने कहा कि सायोनी घोष हमारी फ्लोर लीडर होंगी। अगर बीजेपी हमसे मदद मांगती है तो हम उनकी मदद करेंगे। अगर हमें उनकी मदद चाहिए होगी तो हम उनसे मांगेंगे। वहीं, सुदीप ने कहा कि NCPI के साथ विलय एक अस्थाई उपाय था।

महुआ का काकोली, सायोनी पर हमला

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने काकोली घोष दस्तीदार, सायोनी घोष, शताब्दी रॉय समेत 20 बागी सांसदों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वे सभी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान हमारे उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार कर रही थीं। महुआ ने आगे कहा कि टीएमसी और ममता बनर्जी एक ही हैं। ममता बनर्जी भावुक इंसान हैं। वह माफ करने वाली में से हैं, लेकिन बीजेपी बेरहम है। तो हमें भी बेरहम बनना पडे़गा। उन्होंने बागी सांसदों को लेकर कहा कि उनके लिए वफादारी की कोई कीमत नहीं है। उन्होंने ममता को धोखा दिया।

Updated on:
15 Jun 2026 11:45 am
Published on:
15 Jun 2026 10:30 am
Also Read
View All