
संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान राज्यसभा के अध्यक्ष और देश के राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के मिमिक्री विवाद के कुछ दिन बाद टीएमसी सासंद कल्याण बनर्जी ने उपराष्ट्रपति धनखड़ पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि "असहाय" अगर कोई "हास्य नहीं समझता" और उसके पास मिमिक्री की सराहना करने के लिए "सुसंस्कृत दिमाग" नहीं है। दरअसल, तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद कल्याण बनर्जी लोकसभा क्षेत्र सेरामपुर में एक राजनीतिक सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकसभा के अंदर मिमिक्री करने वाले पहले व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थे। इसके बाद उन्होंने मंच पर प्रधानमंत्री की नकल उतारी। बनर्जी ने कहा,उन्होंने ऐसा किया, हम मुस्कुराए। हमने कोई बूरा नहीं माना।"
[typography_font:14pt;" >टीएमसी सांसद ने उपराष्ट्रपति का उड़ाया था मजाक
बता दें कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में हुई सुरक्षा में भारी चूक को लेकर दोनों सदनों में विपक्ष के सदस्य गृहमंत्री अमित शाह के विस्तृत बयान की मांग कर रहे थे। इसकी वजह से संसद की कार्यवाही बाधित हो रही थी। इस के बाद संदन के सभापतियों ने हंगामा कर रहे 146 सांसदों को निलंबित किया था। इस दौरान टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री कर उनका मजाक उड़ाए था और राहुल गांधी इस दृश्य को अपने फोन के कैमरे में कैद करते नजर आए थे। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मिमिक्री करते हुए कहा, "मेरी रीढ़ बहुत सीधी है, मैं बहुत लंबा हूं।"
यह भी पढ़ें: वाट्सएप पर सेलेक्ट होती थीं लड़कियां, UPI से ली जाती थी पेमेंट, दिल्ली में देह व्यापार का भंड़ाफोड़