30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाट्सएप पर सेलेक्ट होती थीं लड़कियां, UPI से ली जाती थी पेमेंट, दिल्ली में देह व्यापार का भंड़ाफोड़

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने शनिवार रात को एक होटल में छापेमारी कर देह व्यापार के एक गिरोह का भंड़ाफोड़ किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivam Shukla

•

Updated: 24 Dec 2023, 4:57 PM IST

Delhi News

क्रिसमस और नए साल से पहले दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक होटल में काफी दिनों से चलाए जा रहे देह व्यापार के काले कारनामे का भंड़ाफोड़ किया है साथ 5 युवतियों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। दरअसल, दिल्ली पुलिस ने शनिवार देर रात को एयरोसिटी में स्थित एक होटल में छापेमारी की थी, जिसमें ये कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस इस छापेमारी में 3 महिलाओं को होटल के कमरों से और दो को बाहर से गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एक शख्स को भी पकड़ा गया है।

ऐसे ग्राहकों को दी जाती थी सर्विस

पुलिस ने इसका गिरोह का भंड़ाफोड़ करने बाद जानकारी देते हुए बताया कि इस व्यापार को चलाने के लिए आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते थे और वहीं से ग्राहक खोजते थे। इसके बाद ग्राहकों को लड़कियों की फोटो भेजी जाती थी और उनमें से एक को सेलेक्ट करने के लिए कहा जाता था। आरोपियों इस कारनामे के लिए एक रेट सूची भी बना रखी थी, उसके बाद जैसी लड़की वैसा दाम वसूला जाता था। इस रेट सूची में एक घंटे से लेकर पूरी रात तक चार्ज का व्योरा था। आरोपी ग्राहकों से यूपीआई के जरिए पेमेंट लेते थे।

5 लड़कियों समेत 6 लोग गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने इस छापेमारी में 5 महिलाों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ जिस होटल में देह व्यापार को अंजाम दिया जाता था, उसके मैनेजर को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा है। फिलहाल ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये रैकेट कितने दिनों से सक्रिय था और होटल अधिकारियों इस संबंध में जानकारी थी या नहीं।
यह भी पढ़ें: ‘बीफ प्रमोटर’ अंदर कैसे गई…,जगन्नाथ मंदिर में यूट्यूबर कामिया जानी के जानें पर मचा हंगामा, गिरफ्तारी की मांग