राष्ट्रीय

Karakat Election Results 2025: पवन सिंह की पत्नी का क्या है हाल? काराकाट सीट पर चल रहा जबरदस्त मुकाबला

Karakat Election Results: काराकाट विधानसभा सीट से पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह चुनाव लड़ रही है। अब तक आए रुझानों में ज्योति सिंह तीसरे नंबर पर चल रही है।

2 min read
Nov 14, 2025
काराकाट प्रत्याशी ज्योति सिंह (Photo- Instagram /jyotipsingh999)

Karakat Election Results 2025: बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। अभी तक आए रुझनों में एनडीए को बंपर बहुमत मिलता नजर आ रहा है, वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन की बुरी हार नजर आ रही है। लेकिन काराकाट विधानसभा सीट पर जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार अब तक इस सीट पर 11 राउंड हो चुके हैं और 19 राउंड अभी तक शेष है। अब तक सीपीआई (एमएल) (एल) प्रत्याशी अरुण सिंह आगे चल रहा है।

ये भी पढ़ें

सीमांचल काउंटिंग अपडेट: फिर ओवैसी का दबदबा, इन सीटों पर उड़ रही पतंग, AIMIM बोली- तेजस्वी में अहंकार था…

ज्योति सिंह का क्या हाल

भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह भी इस सीट से चुनाव लड़ रही है। अब तक आए 11 राउंड की वोटों की गिनती में ज्योति सिंह तीसरे नंबर पर चल रही हैं। ज्योति सिंह को 7846 वोट मिले है।

अरुण सिंह चल रहे आगे

अब तक आए रुझानों में सीपीआई (एमएल) (एल) प्रत्याशी अरुण सिंह 1932 वोटों से आगे चल रहे है। 11 राउंड की वोटों की गिनती में अरुण सिंह को 29410 वोट मिले है। वहीं दूसरे नंबर पर जेडीयू प्रत्याशी महाबली सिंह चल रहे हैं। JDU प्रत्याशी को 27478 वोट मिले हैं। जन सुराज के योगेंद्र सिंह को 2450 वोट मिले हैं।

चर्चाओं में आई ज्योति सिंह

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में ज्योति सिंह चर्चाओं में रही हैं। ज्योति सिंह के चुनाव लड़ने से यह सीट प्रदेश की हॉट सीट बन गई। इस सीट पर प्रदेश के सभी लोगों की नजर है। किसी भी पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर वह निर्दलीय ही चुनाव मैदान में उतर गई। 

बिहार में NDA को बहुमत 

अभी तक आए रुझानों में एनडीए को बहुमत मिल गया है। एनडीए 199 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि महागठबंधन महज 38 सीट पर ही आगे चल रहा है। बिहार की जनता ने एक बार फिर एनडीए सरकार पर अपना भरोसा जताया है। 

दो चरणों में हुआ मतदान

बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान हुआ था। पहले चरण के लिए 6 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग हुई थी। 

ये भी पढ़ें

बिहार चुनाव: परिणामों के बीच सोशल मीडिया पर मीम्स की बहार, लोगों ने कहा – ‘तेजस्वी तुमसे न हो पाएगा’

Also Read
View All

अगली खबर