राष्ट्रीय

कर्नाटक चुनाव : भाजपा-JDS-कांग्रेस सबका दावा, बनेगी हमारी सरकार

Karnataka elections 224 विधानसभा सीटों वाले कर्नाटक राज्य में वोटों की गिनती 13 मई को होगी। भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस और अन्य छोटी पार्टियां तैयारियों में जुट गईं हैं। साथ् ही यह दावा कर रहीं हैं कि, अबकी उनकी सरकार बनेगी।

2 min read
karnataka_elections.jpg
कर्नाटक चुनाव : भाजपा-JDS-कांग्रेस सबका दावा, बनेंगी हमारी सरकार

कर्नाटक विधानसभा चुनावी बिगुल बज गया। वोटिंग डेट का ऐलान हो गया है। भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस और अन्य छोटी पार्टियां तैयारियों में जुट गईं हैं। साथ् ही यह दावा कर रहीं हैं कि, अबकी उनकी सरकार बनेगी। इसके साथ ही बयानबाजी भी तेज हो गई है। वार पर पलटवार करने में भी कोई चूक नहीं रहा है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने दावा किश है कि, कर्नाटक चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने वाले हैं। कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने इस पर पलटवार करते हुए कहाकि, भाजपा 60 सीट भी पार नहीं कर पाएगी। जेडीएस नेता व पूव सीएम एचडी कुमारस्वामी ने कहाकि, लोगों ने तय कर लिया है कि यहां से दोनों भाजपा और कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी को बाहर करना है। कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होंगे। 224 विधानसभा सीटों वाले कर्नाटक राज्य में वोटों की गिनती 13 मई को होगी। और नई सरकार का रिजल्ट आएगा। कर्नाटक में मौजूदा वक्त भाजपा की सरकार है।

कर्नाटक की जनता कांग्रेस को देगी वोट - कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार

जेडीएस से गठबंधन को लेकर कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने अहम बयान देते हुए कहाकि, उन्हें न तो किसी का कॉल आया है और न ही उन्होंने किसी को साथ आने को कहा है। कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस को वोट देने का फैसला कर लिया है। प्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। जेडीएस नेता व पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने कांग्रेस के साथ न जाने के बयान दिया था।

हमें किसी राजनीतिक दल से कोई खतरा नहीं - सिद्धारमैया

भाजपा पर बरसते हुए कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहाकि, भाजपा 60 सीट भी पार नहीं कर पाएगी। हमें किसी राजनीतिक दल से कोई खतरा नहीं है, हम अपने दम पर सत्ता में वापस आएंगे।

कर्नाटक में कमल ही खिलेगा - येदियुरप्पा

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहाकि, कर्नाटक में पूर्ण बहुमत मिलने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सत्ता में वापस आएंगे। कांग्रेस भ्रष्ट है इसलिए 40 फीसद कमीशन के झूठे आरोप लगा रही है। प्रदेश में कमल ही खिलेगा। कांग्रेस दिन में सपने देख रही है। कांग्रेस 70 से ज्यादा सीटें नहीं जीत पाएगी।

भाजपा और कांग्रेस दोनों का पत्ता साफ - एचडी कुमारस्वामी

भाजपा- कांग्रेस दोनों को आईना दिखाते हुए जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहाकि, जब येदियुरप्पा की 2008 में सरकार बनी थी तब उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार 20 साल तक रहने वाली है लेकिन 5 साल में क्या हुआ। अब इस बार वे कह रहे हैं कि भाजपा को 156 सीटें मिलेंगी। उन्हें लगता है कि वे पैसे देकर वोटर्स को खरीद सकते हैं। पर लोगों ने तय कर लिया है कि यहां से दोनों भाजपा और कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी को बाहर करना है।

कांग्रेस व जेडीएस के बीच हैदराबाद में गुप्त समझौत - बसवराज बोम्मई

वैसे कर्नाटक सीएम बसवराज बोम्मई ने यह दावा किया कि, कांग्रेस व जेडीएस के बीच हैदराबाद में गुप्त समझौता हो गया है। पर जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

Updated on:
30 Mar 2023 04:17 pm
Published on:
30 Mar 2023 04:15 pm
Also Read
View All
Punjab Politics: सीएम भगवंत मान को ‘पंथ विरोधी’ घोषित करने के बाद बीजेपी ने की बड़ी मांग, बोले-‘पंथ से माफी मांगो’

G7 Summit 2026: जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी, कहा- ‘वैश्विक साझेदारी की सफलता का आधार है आपसी विश्वास’

AIADMK के एक और विधायक के इस्तीफे से तमिलनाडु की राजनीतिक दलों में बढ़ी चुनौती, 6 सीटों पर होगा उपचुनाव, अब क्या करेंगे CM विजय?

‘महाराष्ट्र में भी ऐसा ही हुआ था’, कोर्ट का हवाला देकर बागी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने ममता बनर्जी को क्या भेजा मैसेज?

कल्याण बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं! महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर ओम बिरला से की गई लिखित शिकायत