राष्ट्रीय

बीजेपी के बाद अब कांग्रेस सरकार का बुलडोजर एक्शन: कड़ाके की ठंड में 400 मुस्लिम लोग हुए बेघर, सियासत में मचा भारी घमासान

Bulldozer Action: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने 400 से ज्यादा घरों पर बुलडोजर चलाया है। कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया की इस कार्रवाई के बाद सियासी घमासान शुरू हो गया है।
2 min read
• •
Updated: 27 Dec 2025, 4:39 PM IST
bulldozer action
बुलडोजर एक्शन

Karnataka Government Bulldozer Action: भारतीय जनता पार्टी के बाद अब कर्नाटक सरकार भी बुलडोजर एक्शन को लेकर सुर्खियों में है। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने 400 से ज्यादा घरों पर बुलडोजर चलाया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की इस कार्रवाई के बाद सियासी घमासान शुरू हो गया है। बुलडोजर कार्रवाई में सैकड़ों लोग बेघर हुए हैं, जिनमें अधिकांश मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हैं। इस बड़े पैमाने पर हुई बेदखली के बाद सत्ताधारी कांग्रेस और केरल लेफ्ट फ्रंट यूनिट के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है।

भीषण सर्दी में 400 से ज्यादा लोग हुए बेघर

22 दिसंबर की सुबह 4 बजे कोगिलु गांव की फकीर कॉलोनी और वसीम लेआउट में यह कार्रवाई की गई। इस दौरान करीब 400 घरों पर बुलडोजर चलाया गया। यह कार्रवाई ऐसे समय में की गई जब शहर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बेंगलुरु सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड (BSWML) द्वारा चलाए गए इस अभियान में 4 जेसीबी मशीनें और 150 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल थे।

बुलडोजर एक्शन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

कर्नाटक सरकार की इस कार्रवाई के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें पहले से कोई नोटिस नहीं दिया गया था। बिना किसी सूचना के पुलिस ने उन्हें जबरन वहां से हटा दिया। इस कार्रवाई के बाद सैकड़ों लोग सड़क पर आ गए हैं। लोगों को ठंड में सड़कों पर और अस्थायी शेल्टरों में रात गुजारनी पड़ रही है। हालांकि सरकार का कहना है कि ये घर उर्दू गवर्नमेंट स्कूल के पास सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए थे।

बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर बोला हमला

कांग्रेस की इस बुलडोजर कार्रवाई पर बीजेपी नेता और विधायक बी.वाई. विजयेंद्र ने कहा कि सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार कई मोर्चों पर फेल हो चुकी है। कर्नाटक में भ्रष्टाचार दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। हाल ही में मंत्री ज़मीर अहमद के पीए से 14.5 करोड़ रुपये ज़ब्त किए गए। उन्होंने कहा कि हम इस सरकार पर सवाल उठाते रहेंगे और राज्य में कांग्रेस को बेनकाब करेंगे।

Updated on:
27 Dec 2025, 4:39 PM IST
Published on: