राष्ट्रीय

कर्नाटक: सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले में भाजपा नेता और चार अन्य गिरफ्तार

कर्नाटक में पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले के सिलसिले में आपराधिक जांच विभाग ने शुक्रवार को भाजपा नेता दिव्या हागारगी को गिरफ्तार किया। कर्नाटक सरकार ने पीएसआई भर्ती को रद कर दिया है। पीएसआई भर्ती के लिए नए सिरे से परीक्षा आयोजित की जाएगी।

2 min read
Apr 29, 2022
कर्नाटक सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले में भाजपा नेता और चार अन्य हुए गिरफ्तार
कर्नाटक सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले में भाजपा नेता और चार अन्य हुए गिरफ्तार

कर्नाटक में सब-इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले में कलबुर्गी की एक अदालत ने भाजपा के एक पूर्व पदाधिकारी सहित पांच लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। बताया जाता है कि दिव्या भारतीय जनता पार्टी से संबद्ध है। दिव्या पिछले साल अक्टूबर में हुई एक लिखित परीक्षा और भर्ती में धांधली करने में कथित तौर पर संलिप्त थी। परीक्षा में अनियमितता के आरोपों के बाद राज्य सरकार ने सीआईडी जांच का आदेश दिया।

मुख्य आरोपी भाजपा नेता दिव्या हागरागी समेत पांचों को पुणे में गिरफ्तार किया गया। गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने शुक्रवार को कहा कि अपराध जांच दल (सीआईडी) ने सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा घोटाले के सिलसिले में मुख्य आरोपी भाजपा नेता दिव्या हागरागी और चार अन्य को गिरफ्तार किया है। मामले में फरार दिव्या को गुरुवार रात पुणे से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि दिव्या को महाराष्ट्र के पुणे में एक ठिकाने से पकड़ा गया और उनके आज कलबुर्गी लाए जाने की उम्मीद है। वह इस मामले में गिरफ्तार होने वाली 18वीं आरोपी हैं। दिव्या के पति राजेश हागारगी को पहले गिरफ्तार किया गया था, जबकि वह भागने में सफल रही थीं।

यह भी पढ़ें: सबसे पहले आईने में किस व्यक्ति ने देखा था अपना चेहरा, जानिए किसने की थी इसकी खोज!

कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में 545 पुलिस उप निरीक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित की गई परीक्षा रद्द करने और इसे दोबारा आयोजित करने का फैसला किया है। गृह मंत्री ने कहा, "हमने दिव्या और अर्चना, सद्दाम (ड्राइवर), सुरेश कालिदास (सहायक) और सुनंदा (नौकरानी) को गिरफ्तार किया है। इन सभी को सीआईडी ने पुणे में गिरफ्तार किया था। जांच जारी है और उन्हें कर्नाटक लाया जाएगा।"

उन्होंने आगे कहा, "54,289 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। उन्हें एक और परीक्षा दी जाएगी। यह आरोपी उम्मीदवारों के अलावा है। बाकी नई परीक्षा दे सकते हैं। यह स्पष्ट है कि कई परीक्षा केंद्रों पर कदाचार हुए, यहां तक कि बेंगलुरु में भी। इस पृष्ठभूमि में चर्चा के बाद सरकार ने परीक्षा रद्द करने और इसे दोबारा आयोजित करने का फैसला किया है।"

यह भी पढ़ें: बिहार पुलिस के दरोगा ने थाने को बनाया मसाज पार्लर, फरियादी महिला से करवाई तेल मालिश

Updated on:
30 Apr 2022 07:59 am
Published on:
29 Apr 2022 07:04 pm
Also Read
View All
रांची में RSS दफ्तर पर अटैक, 3 आरोपी गिरफ्तार, VHP ने पुलिस से कहा- तुरंत नाम बताओ

राज्यसभा चुनाव: झारखंड में NDA समर्थित उम्मीदवार परिमल नथवानी जीते, JMM से बैद्यनाथ राम ने मारी बाजी

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता, उनके चचेरे भाई समेत 3 लोगों की एक साथ उठी अर्थी, गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

15 करोड़ यूजर्स के अधिकार कैसे छीन सकते हैं? नीट री-एग्जाम के पहले टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट ने किया सवाल

Telegram Ban Case Hearing: टेलीग्राम के वकील ने कहा-‘लीक हुआ पेपर असली नहीं था,मामले की सही जांच नहीं की गई’, जज ने पूछा-आपको कैसे पता ? अदालत ने फैसला सुर​क्षित रखा