राष्ट्रीय

Kashmir University ने आज होने वाली सभी परीक्षाओं को किया स्थगित

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) में कोरोना की मार के साथ-साथ मौसम की मार भी देखने को मिल रही है। कश्मीर विश्वविद्यालय (University of Kashmir) ने खराब मौसम को देखते हुए आज होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। इससे संबंधित सूचना जारी की गई है।
2 min read
• •
Updated: 5 Jan 2022, 11:02 AM IST
University of Kashmir,
University of Kashmir ( Kashmir Reader)

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) में कोरोना की मार के बीच मौसम (weather) की मार भी देखने को मिल रही है। इसका प्रभाव जम्मू कश्मीर के छात्रों पर भी दिखाई दे रहा है। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय में कोरोना संक्रमण को देखते हुए विश्वविद्यालय बंद कर दिया गया है। इस बीच कश्मीर विश्वविद्यालय ने मौसम की मार को देखते हुए आज होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।

कश्मीर विश्वविद्यालय (University of Kashmir) ने खराब मौसम को देखते हुए आज होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। इससे संबंधित सूचना जारी की गई है। परीक्षा नियंत्रक प्रो इरशाद ए नवचू (Prof Irshad A Nawchoo) ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने सूचना में बताया, “सभी को अधिसूचित किया जाता है कि खराब मौसम के कारण, कश्मीर विश्वविद्यालय की सभी यूजी / पीजी / व्यावसायिक / बी.एड परीक्षाओं को 5-01-2022 (बुधवार) को आगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। स्थगित परीक्षा से जुड़ी जानकारी अलग से जारी की जाएगी।

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के रियासी में श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय ने 3 जनवरी से शुरू होने वाली सभी परीक्षाओं को भी अगले आदेश तक स्थगित कर दिया था। इसके पीछे का कारण विश्वविद्यालय के 140 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित होना था।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकी ढेर

विश्वविद्यालय को तत्काल बंद करने का निर्देश देते हुए सभी छात्रों को सूचित किया था। सूचना में विश्वविद्यालय ने लिखा था, “आदेश का उल्लंघन करने पर IPC की धारा 188, महामारी रोग अधिनियम, 1897 और आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की अन्य संबंधित धाराओं के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।” जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण के 199 नए मामले सामने आए थे जिसमें 140 छात्र शामिल हैं जो कोरोना की चपेट में आए हैं।

बता दें कि देशभर में कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है और एक दिन में 50 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

यह भी पढ़ें: Jammu Kashmir: आतंक से जंग के बीच बढ़ेगी पुलिस की ताकत, मिलेगी अमरीकी असॉल्ट राइफल और पिस्टल

Updated on:
5 Jan 2022, 11:02 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Gujarat Accident: अलग-अलग हादसों में 3 की मौत, डंपर ने महिला को कुचला, इमारत से गिरा बच्चा और ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

हरदीप सिंह पुरी का राज्यसभा पहुंचना तय, दोनों निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज, कांग्रेस जाएगी कोर्ट

अभिजीत दीपके को अमेरिका-आशुतोष रांका को पाकिस्तान से मिला पैसा, SIR विरोधी अभियान पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का आरोप

Gujarat: नाबालिग लड़कियों के अपहरण और धर्मांतरण मामले में चौंकाने वाला खुलासा, तीन और आरोपी गिरफ्तार

Gujarat Crime: डीएसपी सरिता गायकवाड़ को कारोबारी ने लगाया चूना, रेत कारोबार में निवेश के नाम पर 67 लाख की धोखाधड़ी