राष्ट्रीय

अमरीका पहुंची कश्मीर में हो रही हत्याओं की गूंज, भारत सरकार से ये अपील

अमरीका में रहने वाले कश्मीरी पंडितों ने घाटी में हो रही पंडितों की हत्याओं की आलोचना की है। इसके साथ ही कश्मीरी पंडितों ने भारत सरकार से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने का आह्वान किया है।
2 min read
• •
Updated: 24 Oct 2021, 10:12 PM IST
kashmiri pandits in us condemns targeted killings of civilians in jk
kashmiri pandits in us condemns targeted killings of civilians in jk

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में हो रही आम नागरिकों की हत्या की गूंज अब अमरीका तक पहुंच गई है। दरअसल, यूएस में रहने वाले कश्मीरी पंडितों ने कश्मीर में हो रही पंडितों की हत्याओं की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं। अब पाकिस्तानी समर्थित आतंकी संगठन लोगों को टारगेट कर उनपर हमला कर रहे हैं। इसके साथ ही कश्मीरी पंडितों ने भारत सरकार से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने का आह्वान किया है।

कश्मीर में हो रही हत्याओं की अलोचना
बता दें कि यूएस में रहने वाले कश्मीरी पंडितों ने मशहूर नेशनल मॉल में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में कश्मीर के हालातों पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने कहा कि कश्मीर में हो रही लक्षित हत्याएं भयानक हैं और इस तरह की घटनाओं से स्थानीय स्तर पर आतंकवाद को पाकिस्तान से संसाधन और प्रेरणा मिलती है।

इस दौरान भारत सरकार से इसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की अपील की गई। कश्मीरी पंडित कार्यकर्ता डॉ. शकुन मलिक ने कहा कि पाकिस्तान से संचालित आतंकवादियों द्वारा कश्मीर घाटी में की जा रही अल्पसंख्यकों की हत्याओं को रोकने की जरूरत है। इसके लिए भारत सरकार को सुरक्षा के लिए कदम उठाने चाहिए, जिससे इन आतंकियों को सीख मिले और ऐसी हिमाकत करने से पहले सौ बार विचार करें।

कार्यक्रम में मक्खन लाल बिंदरू की हत्या की हत्या पर भी चर्चा की गई। कश्मीरी पंडितों ने कहा कि बिंदरू की हत्या ने साल 1990 की खौफनाक यादों को ताजा कर दिया है। बता दें कि 1990 में करीब पांच लाख कश्मीरियों को अपनी जान बचाने के लिए घाटी छोड़नी पड़ी थी। हाल ही आतंकियों ने बिंदरू नाम के कश्मीरी पंडित को उनकी ही दुकान पर गोलीबार कर मौत के घाट उतार दिया था।

Published on:
Also Read
View All
अप्रेल-मई में उद्धव या आदित्य ठाकरे जेल में होंगे, मंत्री नितेश राणे का दावा, बोले- 2029 तक देवेंद्र फडणवीस ही रहेंगे मुख्यमंत्री

जामिया में 10 नवंबर से होंगी ऑफलाइन क्लास, नया नोटिस जारी, छात्रसंघ चुनाव का रास्ता कल ही हो गया था साफ

अनंत सिंह को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, कहा- हमें धोखा देकर गए थे तो सरकार अच्छी थी, अब खराब हो गई

सुकेश चंद्रशेखर को बड़ी राहत, दिल्ली कोर्ट ने 2017 के भ्रष्टाचार मामले में जेल से रिहाई का दिया आदेश

Ambikapur News: कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह सिद्धू की हत्या की साजिश! डाक से मिला पत्र, जेल में बंद आरोपी पर शूटरों से साठगांठ का आरोप