राष्ट्रीय

इंजन से निकलने लगीं लपटें? काठमांडू-इस्तांबुल फ्लाइट की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग

काठमांडू (नेपाल) से इस्तांबुल (तुर्की) जा रहे एक अंतरराष्ट्रीय विमान के इंजन में धुआं दिखने के बाद कोलकाता हवाई अड्डे पर उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। पायलट ने हवा में ही इंजन में तकनीकी खराबी और धुएं की सूचना ATC को दी।
2 min read
Feb 04, 2026
Istanbul Flight
तुर्की एयरलाइंस

Flight Emergency Landing Kolkata: कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है। तुर्की एयरलाइंस की यह फ्लाइट काठमांडू से इस्तांबुल जा रही थी। विमान से धुआं निकलने की आशंका के बाद विमान को कोलकाता में उतारा गया। बताया जा रहा है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और विमान की जांच की जा रही है।

तुर्किश एयरलाइंस का विमान ने काठमांडू से उड़ान भरा था और इस्तांबुल जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही इसके इंजन से धुआं निकलने का शक हुआ। इसके बाद पायलट ने कोलकाता हवाई अड्डे पर उतरने की अनुमति मांगी। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित है। इस विमान में 236 यात्री सवार है।

हवाई अड्डे पर मचा हड़कंप

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के बाद काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी आपातकाल की स्थिति उत्पन्न हो गई, क्योंकि विमान के उड़ान भरने के तुरंत बाद उसके दाहिने इंजन में आग लग गई थी। त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के महाप्रबंधक टेक्नाथ सीताउला ने बताया कि तुर्की एयरलाइंस की उड़ान संख्या 'टीएचवाई-727' में उड़ान भरने के चार मिनट के भीतर ही आग लग गई। विमान के दाहिने इंजन में आग लगी। यह विमान दोपहर 1:28 बजे (स्थानीय समय) रवाना हुआ था।

पायलट ने दिखाई सूझबूझ

अधिकारी ने बताया कि इंजन में आग लगने के बाद, पायलट ने विमान को काठमांडू के पश्चिम में मोड़ दिया और दाहिने इंजन को बंद कर दिया, जिससे विमान लगभग 10 मिनट तक वहीं रुका रहा। नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएन) के उप प्रवक्ता ज्ञानेंद्र भुल ने द काठमांडू पोस्ट को बताया, पायलट ने काठमांडू टावर को सूचित किया।

मुंबई एयरपोर्ट पर टक्कराए दो विमान

आपको बता दें कि मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक बड़ी दुर्घटना टल गई। एयर इंडिया और इंडिगो के दो यात्री विमानों के विंगटिप्स (पंखों के सिरे) आपस में टकरा गए। दोनों विमान ग्राउंड पर थे और उनमें सवार यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई, लेकिन इस घटना में कोई घायल या मौत नहीं हुई। यह घटना टैक्सीवे पर हुई, जहां विमान चल रहे थे।

घटना में शामिल विमान

इंडिगो फ्लाइट 6E 791: हैदराबाद से मुंबई आ रही थी। लैंडिंग के बाद टैक्सी कर रही थी, जब इसका विंगटिप दूसरे विमान से टकराया।
एयर इंडिया फ्लाइट AI 2732: मुंबई से कोयंबटूर जा रही थी। टेकऑफ से पहले टैक्सीवे पर इंतजार कर रही थी, जब दोनों के विंगटिप्स स्क्रैप हुए।

Updated on:
04 Feb 2026 05:02 pm
Published on:
04 Feb 2026 04:24 pm
Also Read
View All
नीट पेपर लीक पर CBI का बड़ा एक्शन, 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

Delhi Protest: प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस वापस लेने की सरकार से नहीं मिली गारंटी, फिर शुरू होंगे प्रदर्शन

Punjab Paper Leak: पेपर लीक मामले पर भगवंत मान का पलटवार, बोले- राजनीतिक फायदे के लिए पंजाब को बदनाम न करें

कंगना रनौत के ‘गटर जनरेशन’ वाले बयान पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- बेरोजगारी और पेपर लीक से ध्यान भटका रहीं BJP सांसद

प्रियंका गांधी के बयान के बाद एक्शन में नए शिक्षा मंत्री, स्पीकर के बाद अब अमित शाह से मिलने पहुंचे प्रह्लाद जोशी, किरेन रिजिजू भी साथ