राष्ट्रीय

163 करोड़ रुपए का केजरीवाल को नोटिस, मनोज तिवारी की डिमांड, रिकवरी तक AAP का अकाउंट करें सीज

आम आदमी पार्टी को मिला 164 करोड़ रुपए की रिकवरी का नोटिस। और दस दिन में पैसा न जमा कराने पर संपत्तियां कुर्क होंगी। रिकवरी का नोटिस पर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने एक दूसरे पर तीखे तीर चलाए।

2 min read
Jan 12, 2023
manish_sisodia_manoj_tiwari.jpg
163 करोड़ रुपए का केजरीवाल को नोटिस, मनोज तिवारी की डिमांड, रिकवरी तक AAP का अकाउंट करें सीज

आम आदमी पार्टी में उस वक्त सनसनी फैल गई जब दिल्ली सूचना एवं प्रचार निदेशालय ने आम आदमी पार्टी को 163.62 करोड़ रुपए की वसूली का नोटिस थमा दिया। और कहाकि, 10 दिन के अंदर पैसे को सरकारी खजाने में जमा करा दे। बताया जा रहा है कि, यह ऐक्शन दिल्ली LG वीके सक्सेना के निर्देश पर लिया गया है। बस इस रिकवरी नोटिस के बाद दिल्ली की सियासत गरमा गई। और आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच वाकयुद्ध शुरू हो गया। आप सरकार के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने दिल्ली LG और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहाकि, दिल्‍ली सरकार में जो अफसर काम करते हैं, उन पर भाजपा ने केंद्र सरकार के जरिए असंवैधानिक नियंत्रण कर रखा है। उस पर भाजपा सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फेंस में मांग की कि, जब तक यह पैसा वापस नहीं आता तब तक आम आदमी पार्टी के अकाउंट को तत्काल प्रभाव से फ्रीज किया जाना चाहिए।

धमकी, 10 दिन के अंदर जमा करो नहीं तो संपत्ति होगी कुर्क

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहाकि, भाजपा ने अफसरों को मजबूर किया कि वे मुख्‍यमंत्री को ऐसा नोटिस भेजें। CM अरविंद केजरीवाल को मिले नोटिस में लिखा है कि, 2016-17 के आसपास दिल्ली सरकार ने दिल्ली के आसपास जो ऐड दिए थे उनकी वसूली अरविंद केजरीवाल जी से की जाएगी और इसके लिए केजरीवाल को कानूनी रूप से धमकी दी है कि, आप 163 करोड़ रुपए 10 दिन के अंदर जमा करो नहीं तो संपत्ति कुर्क होगी।

क्या भाजपा अपने मंत्रियों से भी पैसे वसूलेगी,मनीष सिसोदिया का सवाल

मनीष सिसोदिया ने सवाल किया कि, भाजपा के देशभर के मंत्रियों के ऐड आपको दिल्ली के अखबारों में मिलेंगे। क्या भाजपा अपने मंत्रियों से भी पैसे वसूलेगी।

अपना चेहरा चमकाने के लिए पैसा पानी की तरह बहाया - दिल्ली भाजपा

भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फेंस में कहाकि, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपना और आम आदमी पार्टी का चेहरा चमकाने के लिए जनता का पैसा पानी की तरह बहाया है। हम मांग करते हैं कि, जब तक यह पैसा वापस नहीं आता तब तक आम आदमी पार्टी के अकाउंट को तत्काल प्रभाव से फ्रीज किया जाना चाहिए।

बौखलाए हुए हैं मनीष सिसोदिया - मनोज तिवारी

मनोज तिवारी ने कहा कि, केजरीवाल और उनकी पार्टी ने दिल्ली के विकास के लिए जो पैसा आया था, उसे दूसरे राज्यों में अपनी पार्टी और उसके नेताओं का चेहरा चमकाने में खर्च किया। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया बौखलाए हुए हैं और एक बार फिर अराजकता का परिचय दे रहे हैं।

Updated on:
12 Jan 2023 04:40 pm
Published on:
12 Jan 2023 04:38 pm