2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल को 164 करोड़ की रिकवरी का नोटिस, 10 दिन की है मोहलत

सूचना एवं प्रचार निदेशालय (डीआईपी) ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को 164 करोड़ रुपये की वसूली का नोटिस जारी किया है। डीआईपी द्वारा जारी वसूली नोटिस में राशि पर लगा ब्याज भी शामिल है। दिल्ली में सत्तारूढ़ आप के लिए 10 दिन के अंदर पूरी राशि का भुगतान करना अनिवार्य है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 12 Jan 2023, 10:18 AM IST

arvind kejriwal

arvind kejriwal

दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार की एक और मुसीबत बढ़ती दिख रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 164 करोड़ रुपए का रिकवरी नोटिस मिला है। दिल्ली सरकार के ही डीआईपी यानी डायरेक्टरेट ऑफ इनफॉर्मेशन एंड पब्लिसिटी सचिव ने अरविंद केजरीवाल को यह नोटिस जारी किया है। डीआईपी ने साथ ही इस राशि को 10 दिनों के अंदर रुपये जमा करने निर्देश दिए है।


बताया जा रहा है कि सूचना एवं प्रचार निदेशालय (DIP) द्वारा जारी वसूली नोटिस में राशि पर लगा ब्याज भी शामिल है। दिल्ली में सत्तारूढ़ आप पार्टी के लिए 10 दिन के अंदर पूरी राशि का भुगतान करना अनिवार्य है। यदि केजरीवाल सरकार ऐसा नहीं करती है, तो दिल्ली के उपराज्यपाल के पिछले आदेश के अनुसार समयबद्ध तरीके से सभी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसमें पार्टी की संपत्तियां कुर्क की जा सकती है।


दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने मुख्य सचिव को सरकारी विज्ञापनों की आड़ में प्रकाशित राजनीतिक विज्ञापनों के लिए आम आदमी पार्टी से 97 करोड़ रुपये वसूलने का निर्देश दिया था। इसके एक महीने बाद यह घटनाक्रम देखने को मिला है। उपराज्यपाल के निर्देश के बाद दिल्ली सरकार के सूचना और प्रचार निदेशालय ने यह नोटिस जारी किया है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस के शहीद ASI के परिवार को मिलेगा एक करोड़ रुपए, CM केजरीवाल ने किया ऐलान


केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि भगवा पार्टी दिल्ली के लोगों को परेशान करने के लिए इन सभी हथकंडों का इस्तेमाल कर रही है और सवाल किया कि जब हर राज्य सरकार दूसरे राज्यों में विज्ञापन जारी करती है तो उन्हें क्यों निशाना बनाया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय