राष्ट्रीय

‘ऐसा न हो कि मोदीजी को भी देना पड़े इस्तीफा’, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर केजरीवाल ने पीएम पर कसा तंज

अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा। CJP प्रदर्शन में हिरासत को लेकर AAP और कांग्रेस ने पुलिस व सरकार पर सवाल उठाए।
2 min read
• •
Oct 11, 2026
Arvind Kejriwal
अरविंद केजरीवाल।(फोटो-IANS)

दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो जारी कर पीएम नरेंद्र मोदी और सीईसी ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कल के तांडव के बाद, ऐसा ना हो कि ज्ञानेश कुमार के साथ-साथ मोदीजी का भी इस्तीफा हो जाये।

वहीं सीजेपी के विरोध प्रदर्शन पर आम आदमी पार्टी (AAP) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कल पुलिस ने सरकार के इशारे पर बेरहमी से कार्रवाई की। हमारे लोगों को पकड़ा गया, घसीटकर ले जाया गया और पुलिस थाने पहुंचा दिया गया। उनमें से कई लोगों को दो दिनों से हिरासत में रखा गया है।

उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से पुलिस इन दक्षिणपंथी उपद्रवियों को संरक्षण दे रही है, वह चिंताजनक है। अगर दिल्ली पुलिस ऐसे लोगों को सुरक्षा मुहैया करा रही है, तो कल्पना कीजिए कि इससे दुनिया भर में भारत की छवि और प्रतिष्ठा पर क्या असर पड़ेगा।

सरकार के गिने-चुने दिन रह गए- कांग्रेस

कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों को हिरासत में लिए जाने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में युवाओं का सड़कों पर उतरना यह दिखाता है कि मौजूदा सरकार के दिन अब गिने-चुने रह गए हैं। सरकार चाहे कुछ भी कर ले, चाहे सेना तैनात करे, अर्धसैनिक बलों को बुलाए, रिजर्व फोर्स तैनात करे या पूरी पुलिस फोर्स लगा दे, लेकिन युवा लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मेरा खास तौर पर मानना है कि जिस तरह से युवा महिलाएं संघर्ष कर रही हैं, वही इस देश का भविष्य है।

Updated on:
11 Oct 2026 01:41 pm
Published on:
11 Oct 2026 01:20 pm