वहीं, जनता दल (यूनाइटेड) के प्रवक्ता राजीव रंजन ने भी विरोध प्रदर्शनों को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति और संगठन को असहमति जताने का अधिकार है, लेकिन अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। राजीव रंजन ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता होने के नाते राहुल गांधी से जिम्मेदार व्यवहार की अपेक्षा की जाती है। उन्होंने विपक्षी नेताओं से लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करने की बात कही।