राष्ट्रीय

Kerala Result: ‘SIR मददगार साबित हुआ’, केरल में प्रचंड जीत पर कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, लेफ्ट पर लगाया गंभीर आरोप

Congress Kerala strategy: केरल में कांग्रेस अब प्रचंड जीत की ओर है। रमेश चेन्निथला ने सीपीएम पर जाली वोटों का आरोप लगाया है। उन्होंने खुलकर बताया कि राहुल गांधी की 5 गारंटी और SIR प्रक्रिया ने कैसे खेल बदला।

2 min read
कांग्रेस के लिए इस्तेमाल की गई सांकेतिक तस्वीर। (फोटो- पत्रिका क्रिएटिव)

केरल की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। कांग्रेस प्रचंड जीत की ओर आगे बढ़ा रही है. वहीं, वाम दल को बड़ा झटका लगा है। इस बीच, केरल में जीत की ओर आगे बढ़ रहे कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने सीपीएम पर भारी वोटर लिस्ट फ्रॉड का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले कम्युनिस्ट पार्टी जाली वोटों के सहारे चुनाव जीतती थी, लेकिन अब SIR (वोटर लिस्ट की विशेष समीक्षा) ने उनका खेल बिगाड़ दिया। राहुल गांधी की पांच गारंटियों और कांग्रेस की सकारात्मक एजेंडा ने पार्टी को नई ताकत दी है।

ये भी पढ़ें

क्या तमिलनाडु में TVK के साथ कांग्रेस करेगी गठबंधन? थलपति विजय के पिता ने दिया ऑफर

केरल में वोट चोरी का खेल बेनकाब

रमेश चेन्निथला ने साफ कहा कि पहले सीपीएम के लोग फर्जी वोट डालकर चुनाव प्रभावित करते थे। अब SIR प्रक्रिया ने इन फर्जी वोटरों को पकड़ लिया है। चेन्निथला का कहना है कि SIR कांग्रेस के लिए फायदेमंद साबित हुआ है।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने लोगों को सकारात्मक एजेंडा दिया है, जिसमें विकास, कल्याण और पारदर्शिता शामिल है। राहुल गांधी ने केरल के लोगों के लिए पांच बड़ी गारंटियां घोषित की थीं। जो जीत का कारण बने हैं।

क्या-क्या दी गई गारंटी?

राहुल ने जो गारंटी दी थी, उनमें महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, स्वास्थ्य बीमा, पेंशन बढ़ोतरी और छोटे व्यवसायियों को मदद जैसी योजनाएं शामिल हैं। चेन्निथला ने कहा कि इन गारंटियों ने आम लोगों के दिल जीत लिए हैं।

कांग्रेस की रणनीति

कांग्रेस नेता का दावा है कि पार्टी अब पुरानी राजनीति नहीं, बल्कि लोगों की असली समस्याओं पर काम कर रही है। केरल में बेरोजगारी, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और महिलाओं-युवाओं की चिंताओं को कांग्रेस ने अपने एजेंडे में जगह दी है। राहुल गांधी की यात्रा और भाषणों ने यूडीएफ को नया जोश दिया है।

चेन्निथला ने सीपीएम-बीजेपी पर भी निशाना साधा। उनका आरोप है कि दोनों पार्टियां सत्ता में रहने के लिए एक जैसे तरीके अपनाती हैं। वोटर लिस्ट में फर्जी नाम जोड़कर चुनाव प्रभावित करना इनकी पुरानी आदत है। अब सिर जैसे कदमों से यह सिलसिला रुक रहा है।

लोगों की प्रतिक्रिया और भविष्य की उम्मीद

केरल के गांव-शहर में इन आरोपों की चर्चा जोरों पर है। कई लोग कह रहे हैं कि अगर वोट चोरी रुकी तो असली लोकतंत्र मजबूत होगा। कांग्रेस कार्यकर्ता इन गारंटियों को घर-घर पहुंचाने में लगे हैं। महिलाएं खासकर फ्री बस यात्रा और स्वास्थ्य कवर की उम्मीद कर रही हैं।

राहुल गांधी की राष्ट्रीय स्तर पर वोट फ्रॉड के खिलाफ आवाज ने केरल में भी असर दिखाया। चेन्निथला ने इसे केरल के लिए फायदेमंद बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का फोकस अब सिर्फ आरोप लगाने पर नहीं, बल्कि ठोस वादों और उनके अमल पर है।

ये भी पढ़ें

‘उम्मीद से भी शानदार: केरल में UDF की लहर देख गदगद हुए शशि थरूर, जीत का किया दावा
Published on:
04 May 2026 04:23 pm
Also Read
View All