
TVK प्रमुख थलपति विजय (Photo- IANS)
Tamilaga Vettri Kazhagam: तमिलनाडु विधानसभा की 234 सीटों के लिए मतगणना जारी है, लेकिन 4 मई की दोपहर तक मिले रुझानों ने राज्य की राजनीति में हलचल तेज कर दी है। पहली बार चुनाव लड़ने वाली TVK जहां राज्य की बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है, वहीं सत्तारूढ़ DMK को भारी नुकसान होता दिखाई दे रहा है।
इन सबके बीच एक रिपोर्ट के मुताबिक, थलपति विजय के पिता एस ए चंद्रशेखर ने कांग्रेस को TVK के साथ गठबंधन का न्योता दिया है। उन्होंने कांग्रेस से गठबंधन के कारणों का भी उल्लेख किया है।
एसए चंद्रशेखर ने कहा, 'कांग्रेस की एक गौरवशाली इतिहास और परंपरा रही है, लेकिन इतनी मजबूत विरासत के बावजूद पार्टी कमजोर क्यों हो रही है? इसकी वजह सत्ता की कमी है। कोई पार्टी जब दूसरों को लगातार समर्थन देती है, तो उसका जनाधार कमजोर होता जाता है।'
उन्होंने इस संबंध में आगे कहा कि अब समय आ गया है कि कांग्रेस अपनी खोई हुई शक्ति वापस हासिल करे। उनके मुताबिक, 'वह नहीं, बल्कि विजय खुद कांग्रेस को वह ताकत देने के लिए तैयार हैं, जिससे पार्टी अपनी पुरानी पहचान और मजबूती फिर से हासिल कर सके।' उन्होंने कांग्रेस से इस मौके का फायदा उठाने और TVK के साथ मिलकर आगे बढ़ने की अपील की।
रिपोर्ट के मुताबिक, तमिलनाडु कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी संकेत दिए हैं कि यदि TVK बहुमत के आंकड़े से दूर रहती है, तो पार्टी उसे समर्थन देने को तैयार है। हालांकि, इस संबंध में अंतिम निर्णय पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा ही लिया जाएगा।
तमिलनाडु में सत्ता पर काबिज होने के लिए बहुमत का आंकड़ा 118 सीटों का है। 4 मई की दोपहर तक आए रुझानों में TVK 106 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, वहीं DMK और उसके सहयोगी 71 सीटों पर आगे हैं, जबकि AIADMK 58 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
अब तक के रुझानों के मुताबिक, TVK भले ही तमिलनाडु की सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है, लेकिन वह बहुमत से दूर रह सकती है। ऐसे में उसे सरकार बनाने के लिए कांग्रेस या अन्य दलों से समर्थन लेना पड़ सकता है।
Updated on:
04 May 2026 04:00 pm
Published on:
04 May 2026 03:59 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
