राष्ट्रीय

Kerala Exit Poll 2026: केरल में बदलाव के संकेत, भाजपा गठबंधन करेगी अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन!

BJP Kerala performance: केरल एग्जिट पोल 2026 में सत्ता परिवर्तन के संकेत, UDF की सरकार बनने का अनुमान। वहीं भाजपा-NDA अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की ओर बढ़ता दिख रहा है। जानें किसे कितनी सीटों का अनुमान।

2 min read
Apr 29, 2026
PM modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo- IANS)

Kerala Assembly Exit Poll 2026: पांच राज्यों असम, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, पुदुचेरी और केरल में विधानसभा चुनावों संपन्न हो चुके हैं। अब सभी की निगाहें 4 मई को होने वाले नतीजों पर टिकी हुई है। लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल नतीजों ने मुताबिक, एक ओर जहां असम, बंगाल और पुदुचेरी में भाजपा सरकार बनाने जा रही है, वहीं केरल में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। भाजपा गठबंधन यहां सिर्फ 2016 में एक सीट जीत पाई थी, लेकिन मौजूदा विधानसभा चुनाव में उसके अधिक सीटें जीतने की संभवना है।

MATRIZE एग्जिट पोलः भाजपा गठबंधन को 3-5 सीट

MATRIZE एग्जिट पोल के मुताबिक, केरल में UDF की सरकार बनने के आसार है। UDF को यहां 75-85 सीटें मिलने की संभावना है, वहीं एलडीएफ को 60-65 सीटें मिलने का अनुमान है। इस एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन को कम से कम 3 और अधिकतम पांच सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है।

एक्सिस माय इंडियाः भाजपा को अधिकतम 3 सीट

'एक्सिस माय इंडिया' एग्जिट पोल के मुताबिक, केरल में UDF की सरकार बनने का अनुमान है। उसे यहां 78-90 सीटें मिल सकती है। एलडीएफ को 49-62 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है, जबकि भाजपा गठबंधन अधिकतम तीन सीटें जीत सकती हैं।

पी-मारक्यूः भाजपा को 1-4 सीट

पी-मारक्यू एग्जिट पोल के मुताबिक, केरल में UDF की सरकार बहुमत से सरकार बनाएगी। उसे यहां 71-79 सीटें मिल सकती हैं। एलडीएफ को 62-69 सीटों पर सिमटने का अनुमान है। भाजपा गठबंधन कम से कम 1 और अधिकतम 4 सीटों पर कब्जा जमा सकती है।

जेवीसीः भाजपा को 3-7 सीट

जेवीसी एग्जिट पोल के मुताबिक, केरल में 72 से 84 सीट UDF के हिस्से में आएगी, जबकि 52-61 सीट पर LDF सिमट जाएगी। वहीं जेवीसी ने भाजपा को सबसे अधिक सीटें दी हैं। भाजपा यहां कम से कम 3 और अधिकतम 7 सीटें जीत सकती है।

पीपल्स पल्सः भाजपा को अधिक 3 सीटें

पीपल्स पल्स एग्जिट पोल के मुताबिक, यूडीएफ को 75-85 मिलने का अनुमान लगाया है, जबकि सत्तारूढ़ एलडीएफ को 55-65 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है। इसके अलावा भाजपा को यहां 0-3 सीटें मिलने की बात कही गई है।

Updated on:
29 Apr 2026 09:29 pm
Published on:
29 Apr 2026 09:22 pm