17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kerala Exit Poll 2026: केरल में सत्ता परिवर्तन के संकेत, कांग्रेस नेतृत्व वाले UDF की सरकार बनने का अनुमान

Kerala Exit Poll 2026 में LDF और UDF के बीच कांटे की टक्कर दिखी। क्या Pinarayi Vijayan सरकार हैट्रिक लगाएगी या कांग्रेस गठबंधन वापसी करेगा? जानें पूरी डिटेल।

2 min read
Google source verification
Kerala Exit Poll

Kerala Exit Poll update

Kerala Exit Poll Results 2026: केरल विधानसभा चुनाव 2026 के चुनाव नतीजे 4 मई को आएंगे। नतीजों से पहले जानते हैं कि एग्जिट पोल में किसकी सरकार बनती हुई दिख रही है? एक्सिस माय इंडिया (Axis My India) के एग्जिट पोल में UDF को 78-90 सीटों के मिलने का अनुमान है, LDF 49-62 सीटों पर सिमटती हुई दिखाई पड़ रही है। वहीं बीजेपी को 0-3 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। यदि एग्जिट पोल के ये आंकड़े सही साबित होते हैं तो केरल की जनता विपक्षी गठबंधन को सत्ता की चाबी सौंप देगी।

वहीं लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का सपना देख रही पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाले लेफ्ट गठबंधन (LDF) के लिए ये रुझान निराशाजनक हो सकते हैं। वहीं राज्य में सत्ता का सपना संजोने वाली भारतीय जनता पार्टी को यहां काफी मेहनत की जरूरत है, क्योंकि पार्टी 0-3 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है।

इस बार केरल विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड 78.27% मतदान दर्ज किया गया, जो 2021 के मुकाबले करीब 4% अधिक है। चुनाव आयोग के अनुसार, राज्य के लगभग 2.71 करोड़ मतदाताओं में से बड़ी संख्या ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सभी 140 सीटों पर एक ही चरण में मतदान कराया गया था।

केरल एग्जिट पोल 2026: किसे कितनी सीटों का अनुमान

सर्वे एजेंसीLDF (सीपीआई+)UDF (कांग्रेस+)BJP/अन्य
Axis My India49-6278-90BJP- 0-3
News18-VoteVibe Tacker58-6870-80BJP 0-4
Matrize60-6570-75अन्य 3-7
Chanakya Strategies58-6472-80अन्य 3-7

2021 में क्या रहा था नतीजा?

2021 के विधानसभा चुनाव में LDF ने शानदार जीत दर्ज करते हुए 140 में से 99 सीटें जीती थीं। वहीं UDF को 41 सीटों पर संतोष करना पड़ा था। कांग्रेस को इस चुनाव में 21 सीटें मिली थीं। NDA इस चुनाव में कोई भी सीट जीतने में सफल नहीं हो पाई थी।

बहुमत का आंकड़ा

केरल विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 140 सीटों में से 71 सीटों का बहुमत जरूरी होता है। अब 4 मई को आने वाले नतीजे तय करेंगे कि राज्य में सत्ता किसके हाथ में जाएगी और क्या LDF अपना दबदबा बरकरार रख पाएगा या UDF वापसी करेगा।