29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

West Bengal Exit Poll 2026 : बंगाल से बीजेपी का चल सकता है जादू, एक एजेंसी ने ममता पर जताया भरोसा!

West Bengal Chunav Exit Poll: बंगाल विधानसभा चुनाव के पहला चरण 23 अप्रैल को संपन्न हुआ था। पहले चरण में 92.89 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है, जो 2021 के मुकाबले 10.5 प्रतिशत ज्यादा है।

less than 1 minute read
Google source verification
West Bengal Exit Poll 2026

West Bengal Exit Poll 2026

West Bengal Exit Poll 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का दूसरा और अंतिम चरण का मतदान खत्म हो गया है। वोटिंग समाप्त होने से पहले ही 90% का आंकड़ा दर्ज किया गया। बंगाल विधानसभा चुनाव के पहला चरण 23 अप्रैल को संपन्न हुआ था। पहले चरण में 92.89 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है, जो 2021 के मुकाबले 10.5 प्रतिशत ज्यादा है। Praja पोल के सर्वे में बीजेपी को बंपर सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। टीएमसी के खाते में 85 से 110 सीटें आती नजर आ रही है। वहीं, बीजेपी को 146-161 तो वहीं अन्य को इस पोल में 0 से 5 सीटों का अनुमान है।

सर्वे एजेंसी टीएमसी बीजेपीकांग्रेस अन्य
MATRIZE 125-140146-161- 06-10
Peoples Pulse117-18795-1101-30-1
Chanakya 130-140150-160-0-10
Praja Poll85-110146-16100-0006-10

भारत के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों का रण अब निर्णायक मोड़ पर आ गया है। पश्चिम बंगाल में दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के साथ ही आज शाम लोकतंत्र का यह महापर्व संपन्न हो गया। Exit Poll 2026 Live के लिए यहां​ क्लिक करें

2021 चुनाव परिणाम पर एक नजर

साल 2011 में टीएमसी के सत्ता में आने के बाद से हर विधानसभा चुनाव में पार्टी ने अपनी सीटों की संख्या बढ़ाने में कामयाबी हासिल की है। 2021 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने बड़ी जीत दर्ज की थी। टीएमसी ने 294 में से 215 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, भाजपा के खाते में 77 सीटें आई थी।

यह खबर अपडेट की जा रही है…