15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ममता बनर्जी के घर के बाहर सुरक्षा में भारी चूक? TMC विधायक कुणाल घोष पर अंडों से हमला

Mamata Banerjee Kalighat Residence Security Breach: पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास के बाहर मीडिया से बात करते समय TMC विधायक कुणाल घोष पर अंडे फेंके गए।

2 min read
Google source verification
TMC leader Kunal Ghosh

टीएमसी विधायक कुणाल घोष। (फोटो- ANI)

TMC MLA Kunal Ghosh Attacked Eggs: कोलकाता के हाई-सिक्योरिटी वाले कालीघाट इलाके में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता और विधायक कुणाल घोष पर कथित रूप से अंडों से हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास के ठीक बाहर उस समय हुई, जब कुणाल घोष वहां मौजूद मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे।

मीडिया से बात करने के दौरान अचानक अज्ञात उपद्रवियों ने उन पर अंडे फेंकने शुरू कर दिए, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पूर्व मुख्यमंत्री के आवास के बाहर हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। कोलकाता पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है। इस घटना से बंगाल की राजनीति में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है।

कुणाल घोष अंडे खाने के ही लायक थे: हमलावर आरोपी

चंदन नाम के स्थानीय युवक पर TMC विधायक कुणाल घोष पर अंडे फेंककर हमला करने का आरोप है। चंदन ने कहा कि ममता बनर्जी की पार्टी के नेता कुणाल घोष ने हमारे साथ बहुत ज़्यादतियां की हैं। आज वे अंडे खाने के ही लायक थे, इसीलिए मैंने उन पर अंडे फेंके।

बताया जा रहा है कि कुणाल घोष TMC प्रमुख ममता बनजी के साथ एक हाई-प्रोफाइल बैठक से बाहर निकल रहे थे। तभी सामने खड़े मीडिया​कर्मियों से बात करने लगे, तभी उन पर अंडा फेंका गया। इस अचानक हुए हमले से सुरक्षाकर्मी चौंक गए और कुछ देर के लिए सुरक्षा व्यवस्था में अफरातफरी मच गई।

हम दीदी का साथ नहीं छोड़ेंगे: कुणाल घोष

TMC विधायक कुणाल घोष ने नैना बंदोपाध्याय के बारे में कहा कि नैना बंदोपाध्याय मेरी भाभी हैं। हमने कसम खाई थी कि हम दीदी का साथ नहीं छोड़ेंगे। देखते हैं कि क्या वह दीदी के साथ बनी रहती हैं या नहीं। उनके पति पार्टी छोड़कर चले गए हैं, वह पार्टी बदलने में माहिर हैं। लेकिन देखते हैं कि वह क्या करती हैं। मुझे उम्मीद है कि वह यहीं बनी रहेंगी।

बागी बीजेपी में शामिल क्यों नहीं हुए, कुणाल घोष ने किया खुलासा

कुणाल घोष ने कहा कि NCPI एक पार्टी हो सकती है और अगर कोई NCPI में शामिल हो रहा है, तो यह मुख्य मुद्दा नहीं है। असली मुद्दा यह है कि BJP ने उनके लिए अपने दरवाजे बंद रखे हैं। वे कहते हैं कि वे BJP के दोस्त हैं, NDA में शामिल होना चाहते हैं, BJP के साथ बातचीत कर रहे हैं, BJP नेताओं के घर जाते हैं और किसी ऐसी पार्टी में शामिल होना चाहते हैं जिसके बारे में हमारे पास पूरी जानकारी नहीं है। फिर भी BJP उन्हें शामिल नहीं कर रही है। ऐसा लगता है जैसे BJP कह रही हो, आप मेहमान बनकर आ सकते हैं, लेकिन घर के अंदर नहीं आ सकते। मैं आपके लिए कहीं और किराए का घर इंतजाम कर दूंगा और आप वहां रह सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग