राष्ट्रीय

Kerala Flood: केरल में तबाही के बीच मौसम विभाग का अलर्ट, बुधवार से और बिगड़ सकते हैं हालात

केरल में बारिश की तबाही से अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर फिर अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि बुधवार से केरल में हालात और बिगड़ सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 18 Oct 2021, 7:48 PM IST
Kerala Flood, imd  predicts more rain from wednesday
Kerala Flood, imd predicts more rain from wednesday

नई दिल्ली। केरल में इन दिनों हो रही बारिश ने तबाही मचाई है। इसके चलते कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। वहीं दो जिलों में भारी बारिश और भूस्खलन की घटनाओं से अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी बीच मौसम विभाग ने केरल में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। विभाग का कहना है कि बुधवार से केरल के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका है, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं।

इस बीच खराब हो सकता है मौसम
मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक केरल में 20 से 24 अक्टूबर तक मौसम और खराब हो सकता है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्थिति को देखते हुए सबरीमला में भगवान अयप्पा मंदिर में थुला मासम पूजा के लिए तीर्थयात्रा को अनुमति देना संभव नहीं होगा। इसके लिए मंदिर 16 अक्टूबर से खोला गया था, लेकिन फिलहाल तीर्थयात्रा को रोकने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है।

अब तक 27 लोगों की मौत
जानकारी के मुताबिक सोमवार को कोट्टायम जिले के कुट्टीकल और पड़ोसी इडुक्की जिले के कोक्यार में मलबे के नीचे से और शव निकाले गए। आंकड़ों के अनुसार कुट्टीकल पंचायत के प्लापल्ली में भूस्खलन प्रभावित इलाके से 13 शव बरामद किए गए, वहीं कोक्यार से 9 लोगों के शव को निकाला गया। इसके साथ ही केरल में मृतकों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है।

बता दें कि केरल में बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए काफी परेशान होना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक बारिश में कई घर बह गए हैं। केरल में अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही जिन इलाकों में बारिश का खतरा है, वहां रहने वाले लोगों से शिविरों में शरण लेने का अनुरोध किया गया है। बता दें कि पूरे राज्य में 105 से अधिक राहत शिविर बनाए गए हैं और अधिक शिविर शुरू करने की व्यवस्था की गई है।

Published on:
Also Read
View All
‘धारा 370 हटी, नक्सलवाद खत्म हुआ, लेकिन नशामुक्त भारत सबसे बड़ी उपलब्धि होगी’, एकता दिवस पर बोले अमित शाह, 2029 का रखा लक्ष्य

PM मोदी ने ISRO के वैज्ञानिकों को दी बधाई, NVS-03 की लॉन्चिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम

मेरे लिए तुम ही रह गए हो- संजय गांधी की मौत के बाद राजीव से बोली थीं इंदिरा, जानिए राजनीति में एंट्री की कहानी

आंध्र प्रदेश में फिर भारी बारिश का खतरा, 2 नवंबर से कई जिलों में IMD का अलर्ट, यूपी-बिहार में भी बदलेगा मौसम

फैक्ट्रियों की चिमनियों से निकलने वाला धुआं बनेगा कमाई का जरिया, जानिए कार्बन कैप्चर तकनीक की पूरी कहानी