राष्ट्रीय

पिनाराई विजयन पर FIR आदेश के बाद उठी इस्तीफे की मांग, समर्थकों ने बताया ED का पॉलिटिकल गेम

CMRL-Exalogic case: पूर्व मुख्यमंत्री पर केरल हाई कोर्ट के FIR दर्ज करने के निर्देश के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मंत्री के. मुरलीधरन ने कहा कि उनका गठबंधन पिनाराई विजयन को दोषी मानता है, जबकि याचिकाकर्ता ने उनके इस्तीफे की मांग की है।
2 min read
Pinarayi Vijayan News
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (फोटो-ANI)

Pinarayi Vijayan: केरल हाई कोर्ट (Kerala High Court) द्वारा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा विपक्ष के नेता पिनाराई विजयन समेत उनकी बेटी और दामाद पर FIR दर्ज करने के निर्देश के बाद सरकार के मंत्रियों के बयान सामने आने लगे हैं। इस पर केरल के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री के. मुरलीधरन ने कहा है कि उनकी सरकार पिनाराई विजयन को दोषी मानती है।

गठबंधन मानता है दोषी

के. मुरलीधरन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हाई कोर्ट का फैसला अभी आया है। सरकार आज इस पर चर्चा करेगी। उन्होंने कहा कि कैबिनेट आज शाम को मीटिंग करेगी। इस चर्चा के बाद इस पर कुछ कहा जा सकता है। आगे उन्होंने कहा कि हमारे गठबंधन को लगता है कि वह दोषी हैं। वहीं, इस फैसले पर टिप्पणी करते हुए केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला का कहना है कि एडवोकेट जनरल की कानूनी राय पर कार्रवाई की गई थी।

पिनाराई को इस्तीफा देना चाहिए

हाई कोर्ट के इस आदेश के बाद याचिकाकर्ता के.एम. शाहजहां का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि कोर्ट अब पक्के नतीजे पर पहुंचा है। अब FIR दर्ज होगी और विजिलेंस से जांच करवानी होगी। उन्होंने पिनाराई से मांग की कि अब उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि अगर पिनाराई इस्तीफा नहीं देते हैं, तो यह सेंट्रल लीडरशिप की ड्यूटी है कि वह पिनाराई और उनके दामाद को उन पोस्ट से हटाएं जिन पर वे बैठे हुए हैं।

केस को बताया ED का पॉलिटिकल गेम

हाई कोर्ट के इस फैसले को लेकर CPI(M) के कई नेताओं का कहना है कि इससे न्याय नहीं मिला है। CPI(M) के स्टेट सेक्रेटेरिएट मेंबर पी. जयराजन ने कहा कि याचिकाकर्ता के.एम. शाहजहां की पटीशन ED के पॉलिटिकल गेम का हिस्सा है। शाहजहां एंटी-पिनाराई विजयन सिंडिकेट का हिस्सा है। उन्होंने शाहजहां पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह वही इंसान है, जिसने लवलीन केस में पिनाराई को परेशान करने की कोशिश की थी।

CMRL-Exalogic विवाद क्या है?

यह पूरा मामला रिश्वत और फर्जी भुगतान का है। इसमें केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, उनकी बेटी और दामाद शामिल हैं। 2017 से 2020 के बीच, जब पिनाराई विजयन केरल के मुख्यमंत्री थे, एक कंपनी CMRL (कोचीन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड) ने पिनाराई की बेटी वीना की IT कंपनी Exalogic Solutions को लगभग 2 से 3 करोड़ रुपये दिए। कंपनी का कहना था कि हमने सॉफ्टवेयर और कंसल्टेंसी के लिए पैसे दिए हैं। इस पर जांच एजेंसियों का कहना है कि कोई असली काम हुआ ही नहीं। सिर्फ कागजों पर लेन-देन दिखाया गया। असल में यह पैसे रिश्वत के रूप में दिए गए थे, जो पिनाराई विजयन तक पहुंचे।

Updated on:
09 Oct 2026 05:04 pm
Published on:
09 Oct 2026 05:04 pm
Also Read
View All
‘जो आदमी डरता है, आज या कल मरता है’, कांग्रेस ने पीएम मोदी डरा हुआ बताया, राष्ट्रपति से मिलने से पहले संविधान सदन में जुटे विपक्षी सांसद

महिलाओं के खिलाफ बयानबाजी पर जनता ने दिया जवाब, तमिलनाडु में दोनों सीटों पर जीत के बाद सीएम विजय का बयान

तमिलनाडु उपचुनाव में दोनों सीटों पर हार के बाद एमके स्टालिन ने दी प्रतिक्रिया, कहा- विजय की पार्टी ने वोटरों को ब्लैकमेल किया

उग्रवादियों ने मांगी थी 54 करोड़ की फिरौती, रतन टाटा ने पांच लाख भी नहीं दिए

CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले HC का फैसला, पटियाला हाउस और राउज एवेन्यू कोर्ट में कल सिर्फ वर्चुअल सुनवाई