राष्ट्रीय

Monsoon 2026: केरल में मानसून की दस्तक टली, IMD ने बदला अनुमान; अब 28 मई से 3 जून के बीच आगमन की संभावना

Kerala Monsoon Delay: मानसून का केरल में प्रवेश बेहद अहम माना जाता है, क्योंकि यहीं से भारत में चार महीने लंबे बारिश के मौसम की आधिकारिक शुरुआत होती है...

2 min read
May 25, 2026
केरल में मानसून के दस्तक की बदली तारीख (File Photo)

Monsoon 2026: मौसम विभाग ने मानसून को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। IMD ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में 26 मई तक पहुंचने की संभावना अब कम हो गई है। विभाग ने पहले जहां इसके समय से पहले पहुंचने का अनुमान जताया था, वहीं अब संकेत मिल रहे हैं कि मानसून का आगमन 28 मई से 3 जून के बीच हो सकता है।

मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा कि अगले दो से तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर, कोमोरिन क्षेत्र तथा बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। हालांकि केरल में इसकी औपचारिक शुरुआत को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

ये भी पढ़ें

Nautapa 2026: आज से नौतपा शुरू, भीषण गर्मी के बीच होगी आंधी-बारिश, मानसून का आया अपडेट, राजस्थान में IMD अलर्ट जारी

मानसून आने की बदली तारीख

15 मई को अपने बुलेटिन में मौसम विभाग ने कहा था कि इस साल केरल में मानसून 1 जून से पहले यानी लगभग 26 मई तक पहुंच सकता है। इसमें चार दिनों का अंतर भी शामिल था। लेकिन अब मौसम विभाग ने मानसून आने की तारीख में बदलाव कर दिया है। 

दरअसल, मानसून का केरल में प्रवेश बेहद अहम माना जाता है, क्योंकि यहीं से भारत में चार महीने लंबे बारिश के मौसम की आधिकारिक शुरुआत होती है, जो सितंबर तक चलता है। देश में 70 प्रतिशत से अधिक वार्षिक वर्षा जून से सितंबर के बीच ही प्राप्त होती है।

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पहुंचा मानसून

इस साल मानसून पहले ही 16 मई को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और आसपास के क्षेत्रों में पहुंच चुका है। 23 मई तक यह अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ चुका है।

विशेषज्ञों का मानना है कि भले ही केरल में मानसून 26 मई को न पहुंचे, लेकिन सामान्य तिथि 1 जून से पहले इसकी शुरुआत अब भी संभव है। वहीं इस बार मानसून की प्रगति पर एल नीनो (El Niño) की बदलती परिस्थितियों का भी असर देखा जा सकता है।

दिल्ली-एनसीआर का कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में अगले एक सप्ताह तक एक और हीटवेव (लू) की स्थिति रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजधानी के लिए अगले तीन दिनों तक येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान दोपहर और शाम के समय तेज हवाओं) के साथ हीटवेव जैसी परिस्थितियों का अनुमान जताया है। सोमवार को अधिकतम तापमान लगभग 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें

गर्मी बरसाएगी ‘आसमान से आग’: अगले 5 दिन इन राज्यों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया हीटवेव अलर्ट
Published on:
25 May 2026 01:03 pm
Also Read
View All