राष्ट्रीय

Kerala Swearing-in Ceremony: वीडी सतीशन ने ली सीएम पद की शपथ

Kerala Swearing-in Ceremony: केरल में 10 साल बाद UDF सरकार की वापसी हो गई है। सोमवार को वीडी सतीशन ने सीएम पद की शपथ ली हैं। विधानसभा चुनाव में यूडीएफ ने 102 सीटों पर जीत हासिल की थी।

less than 1 minute read
वीडी सतीशन ने सीएम पद की ली शपथ (Photo-IANS)

Kerala Swearing-in Ceremony: केरल के नए सीएम के रूप में वीडी सतीशन ने शपथ ले ली हैं। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता शामिल हुए।

कौन हैं वीडी सतीशन (Who is VD Satheesan)

केरल विधानसभा चुनाव 2026 में परावुर सीट से वीडी सतीशन ने जीत हासिल की हैं। वह लगातार छठी बार विधायक चुने गए हैं। सतीशन को 78,658 वोट मिले और उन्होंने CPI उम्मीदवार ईटी टायसन मास्टर को 20,600 वोटों के अंतर से हराया। वह पिछले 25 वर्षों से परावुर सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और पहली बार 2001 में यहां से विधायक बने थे।

2021 से केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में सतीशन यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान राज्य की वामपंथी सरकार को विभिन्न राजनीतिक और प्रशासनिक मुद्दों पर लगातार घेरा।

सतीशन इससे पहले केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2021 विधानसभा चुनाव के बाद उन्होंने कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला की जगह नेता प्रतिपक्ष का पद संभाला था।

किस पार्टी ने कितनी सीटें जीती

2026 केरल विधानसभा चुनाव में UDF ने 140 सदस्यीय विधानसभा में 102 सीटें जीतकर शानदार जीत दर्ज की। कांग्रेस 63 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि IUML को 22 सीटें मिलीं। वहीं LDF को 35 सीटों पर संतोष करना पड़ा और बीजेपी तीन सीटें जीतने में सफल रही।

ये भी पढ़ें

Kerala New CM: वीडी सतीशन के सीएम पद की शपथ लेने से पहले केसी वेणुगोपाल की आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
Updated on:
18 May 2026 10:24 am
Published on:
18 May 2026 10:18 am
Also Read
View All