राष्ट्रीय

केरल में यूडीएफ के बहुमत का आंकड़ा पार करने पर जश्न शुरू, तिरूवंनतपुरम में कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं ने काटा केक

Keralam Election Results: केरल में कांग्रेस के नेतृत्व में यूडीएफ ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसे में तिरूवंनतपुरम में कांग्रेस कार्यालय में जश्न का माहौल है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 May 2026, 1:18 PM IST
Congress leaders cutting cake
Congress leaders cutting cake

देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश समेत 5 राज्यों में वोटों की गिनती जारी है और इसके साथ ही विधानसभा चुनावों का परिणाम (Assembly Election Results) अब साफ होने लगा है। केरल के चुनावी परिणाम पर गौर किया जाए, तो कांग्रेस के नेतृत्व में यूडीएफ ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। इससे पार्टी कार्यकर्ता काफी खुश हैं और उन्होंने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं ने काटा केक

केरल में यूडीएफ के शानदार प्रदर्शन से कांग्रेस में खुशी का माहौल है। तिरूवंनतपुरम में कांग्रेस कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई है। कार्यालय में वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। पार्टी के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, राज्य पार्टी प्रमुख सनी जोसेफ, विपक्ष के सांसद वी.डी. सतीशान, सांसद शशि थरूर और के. सुरेश और नेता रमेश चेन्निथला ने केक काटकर जश्न मनाया।

अन्य राज्यों में प्रदर्शन निराशाजनक

केरल में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रहा, लेकिन अन्य राज्यों में निराशाजनक रहा। असम में कांग्रेस दूसरे स्थान पर चल रही है, लेकिन तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में पार्टी का प्रदर्शन खराब रहा। बंगाल में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला, जबकि तमिलनाडु और पुडुचेरी में कांग्रेस क्रमशः 5 और 1 सीट पर आगे चल रही है।

Updated on:
4 May 2026, 1:18 PM IST
Published on:
Also Read
View All
रायगंज एनकाउंटर पर अधीर रंजन चौधरी का हमला, बोले- पुलिस को ‘ट्रिगर-हैप्पी’ बना रही बंगाल सरकार

महात्मा गांधी की यादों से जुड़ी PMCH की ऐतिहासिक इमारत पर खतरा, INTACH ने PM मोदी और प्रशांत किशोर से लगाई बचाने की गुहार

हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

दिल्ली में प्रदूषण पर सियासत तेज, गोपाल राय ने भाजपा सरकार को घेरा; ग्रीन पटाखों पर मांगा जवाब

Jashpur News: जल्द अमीर बनने की चाह में की साढ़े 4 साल के मासूम की नृशंस हत्या, फिर निकाल लिया किडनी, फेफड़ा और आंख