राष्ट्रीय

केतन अग्रवाल मर्डर केस: मीडिया को ‘मिडिल फिंगर’ दिखाने पर सिया गोयल के पिता की सफाई, बताया पूरा सच

Siya Goyal murder case: केतन अग्रवाल हत्याकांड की आरोपी सिया गोयल द्वारा पत्रकारों को मिडिल फिंगर दिखाने का वीडियो वायरल होने के बाद उनके पिता प्रवीण गोयल ने सफाई दी है।
2 min read
Jul 04, 2026
Siya Goyal middle finger controversy
केतन अग्रवाल हत्याकांड की आरोपी सिया

Siya Goyal middle finger controversy: अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने मंगेतर केतन अग्रवाल की कथित तौर पर हत्या करने वाली सिया गोयल ने कोई पचतावा नहीं है। पूछताछ के दौरान पुलिस ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए है। पुलिस ने बताया कि सिया और उनका प्रेमी चेतन चौधरी कोड वर्ड में बात करते थे, ताकि किसी को कोई शक नहीं हो। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार कर लिया है कि उन्होंने ही केतन को मारा है। फिलहाल कोर्ट ने सिया और चेतन को 16 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बीते दिनों पुलिस द्वारा ले जाते समय सिया ने अपने घर के बाहर मौजूद मीडिया कर्मियों की ओर से अश्लील इशारा किया था। अब इस मामले में सिया के पिता प्रवीण गोयल ने सफाई दी है।

सिया ने मीडिया को दिखाई मिडिल फिंगर

सोशल मीडिया पर 17 सेकंड का एक वीडियो हो रहा है। इसमें सिया को पुणे के मार्केट यार्ड्स में स्थित अपने आवास से पुलिस पूछताछ के लिए लेकर जा रही थी। काले रंग की टी-शर्ट और चेहरे को ढकने वाले म्यूजिक स्कार्फ पहने सिया ने मीडिया कर्मियों की ओर देखा जो उसने वीडियो बनाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान उसने बीच की उंगली (मिडिल फिंगर) दिखाई दे रही थी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद लोग सिया पर भड़क गए। कई लोगों ने उनके इस व्यवहार पर सवाल उठाए।

बेटी ने नहीं किया कोई गलत इशारा, सिया के पिता का दावा

वीडियो वायरल होने के बाद अब सिया के पिता प्रवीण गोयल का बयान सामने आया है। सिया के पिता ने दावा किया है कि वह कोई अश्लील इशारा नहीं कर रही थी, बल्कि पुलिस की गाड़ी में बैठते समय उसकी उंगली में चोट लग गई थी। उन्होंने कहा कि वाहन में प्रवेश करते समय कार का दरवाजा उसके हाथ पर लग गया, जिससे उसकी उंगली में चोट आ गई।

18 जून को हुई थी केतन अग्रवाल की हत्या

आपको बता दें कि सिया गोयल और उनके कथित प्रेमी चेतन चौधरी पर 18 जून को पुणे जिले के लोहागढ़ किले में एक चट्टान से धक्का देकर 25 वर्षीय केतन अग्रवाल की हत्या करने का आरोप है। रियल एस्टेट कारोबारी अग्रवाल की गोयल से सगाई हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी इसी साल नवंबर में होने वाली थी। दोनों परिवार शादी की तैयारियों में लगे हुए थे।

Updated on:
04 Jul 2026 05:02 pm
Published on:
04 Jul 2026 05:02 pm