24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘समझौते के लिए मर रहा है ईरान’, खामेनेई के अंतिम संस्कार के बीच ट्रंप का बड़ा दावा

Khamenei Funeral: ईरान के पूर्व सबसे बड़े नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की आखिरी विदाई में रो पड़ा पूरा देश। तेहरान में उमड़ी करोड़ों की भीड़, उधर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने किया बड़ा दावा। पढ़ें पूरी खबर…
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pratiksha Gupta

image

Shaitan Prajapat

Jul 04, 2026

US Navy resumes naval blockade around Iranian ports.

अमेरिकी प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप। (फोटो : ANI)

Donald Trump Claim On Iran: ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के आखिरी सफर को विदाई देने के लिए इस वक्त पूरी राजधानी तेहरान गमगीन है। कुछ समय पहले अमेरिका और इजरायल के साथ हुए युद्ध की शुरुआत में खामेनेई और उनके परिवार के लोगों की मौत हो गई थी। अब युद्ध खत्म होने के बाद उन्हें दफनाया जा रहा है। एक तरफ जहां पूरा ईरान आंसू बहा रहा है, वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा बयान देकर सबको चौंका दिया है। ट्रंप का कहना है कि इस युद्ध के बाद अब ईरान घुटनों पर है और अमेरिका के साथ समझौता करने के लिए बेताब है।

हमने ईरान को एक हफ्ते की छूट दी: डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरानी वार्ताकार वाशिंगटन के साथ समझौते को अंतिम रूप देने के लिए बेताब हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने देश के दिवंगत नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह के लिए तेहरान को वार्ता से एक सप्ताह का अवकाश दिया है। उन्होंने कहा कि हमने ईरान को बुरी तरह हराया। वे समझौता करने के लिए बेताब हैं। वे समझौता करना चाहते हैं। हमने उन्हें एक अंतिम संस्कार के लिए एक सप्ताह की छुट्टी दी क्योंकि हम अच्छे हैं।

खामेनेई के पार्थिव शरीर के बगल में रखा गया एक छोटा ताबूत

ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों के ताबूत तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला प्रार्थना परिसर में रखे गए। खामेनेई के पार्थिव शरीर के बगल में उनकी 14 महीने की पोती जहरा मोहम्मदी गोलपायगानी का शव एक छोटे से ताबूत में रखा गया था। बता दें कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों में जहरा भी मारी गई थी।

हजारों लोगों ने जताया शोक

शनिवार को तेहरान के ग्रैंड मोसाला में हजारों शोक संतप्त लोग एकत्रित हुए, जब ईरानी अधिकारियों ने सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के पार्थिव शरीर को उनके अंतिम संस्कार की शुरुआत के लिए एक कांच के ताबूत में रखा। खामेनेई के दिवंगत परिवार के सदस्यों के ताबूत उनके ताबूत के नीचे रखे गए थे और उनके सिर पर उनकी पहचान वाली काली पगड़ी रखी हुई थी।