4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बलूचिस्तान के ग्वादर में फिदायीन हमलाः 30 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी मारे गए, BLA ने ली जिम्मेदारी

BLA Gwadar attack: प्रतिबंधित बलोच लिबरेशन आर्मी यानी BLA ने दावा किया है कि ग्वादर के जिवानी स्थित पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर फिदायीन हमले में 30 से अधिक सुरक्षाकर्मी मारे गए। हालांकि, पाकिस्तान सरकार या सेना ने अभी तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
2 min read
Google source verification
BLA claims attack on Pakistan Coast Guard camp in Gwadar.

प्रतीकात्मक तस्वीर- ANI

BLA fidayee attack on a Pakistan coast guard camp: बलूचिस्तान के ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर हुए फिदायी हमले 30 सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित बलूच लिबरेशन आर्मी ने ली है। 'द बलूचिस्तान पोस्ट' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अलगाववादी ग्रुप ने दावा किया है कि हमले में 30 से ज्यादा पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी मारे गए और कई दूसरे घायल हुए हैं।

क्या किया गया है दावा?

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह हमला शुक्रवार को हुआ, जिसे BLA के एलीट मजीद ब्रिगेड ने अंजाम दिया। संगठन का दावा है कि अताउल्लाह बलूच उर्फ ​​अजमल नाम के सुसाइड बॉम्बर ने स्थानीय समयानुसार शाम करीब 6.32 बजे कड़े सुरक्षा वाले कोस्ट गार्ड कैंप में विस्फोटकों से ट्रक लेकर घुस गया, जिसके बाद धमाका हुआ।

BLA के आधिकारिक प्रवक्ता जीयंद बलूच ने कहा, जबरदस्त हमले की वजह से कोस्ट गार्ड्स का मजबूत कॉलोनियल कैंप पूरी तरह से मलबे में तब्दील हो गया। BLA के मीडिया विंग हक्कल ने भी एक 43 सेकंड का वीडियो जारी किया। इसमें उसने दावा किया कि धमाके से ठीक पहले विस्फोटकों से भरा ट्रक कैंप में घुसता हुआ दिखा। ग्रुप ने कहा कि बाद की फुटेज से पता चला कि मिलिट्री कैंप का एक बड़ा हिस्सा तबाह हो गया था।

BLA के बयान में कहा, फिदायीन हमले के तुरंत बाद हमारे संगठन की सबसे आगे की यूनिट, फतेह स्क्वाड, तेजी से और संगठित तरीके से आगे बढ़ी। उसने तबाह हुए कैंप पर चारों तरफ से हमला किया। संगठन ने दावा किया कि उसके लड़ाकों ने फिर बचे हुए कोस्ट गार्ड के लोगों से करीबी लड़ाई की। इस दौरान 30 से ज्यादा पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों को मार डाला। BLA के प्रवक्ता ने यह भी कहा घायलों और मलबे में फंसे लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए हताहतों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की बहुत ज्यादा संभावना है। BLA ने कहा कि वह जल्द ही अपने ऑफिशियल चैनलों के जरिए हमले की पूरी जानकारी जारी करेगा।

पाकिस्तान ने अब तक नहीं की पुष्टि

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने कहा पाकिस्तानी सुरक्षा बलों से लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक बलूचिस्तान की पूरी आजादी नहीं हासिल कर लेता। हालांकि बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी और सरकार की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है। ऐस में हमले में मरने वालों की संख्या या BLA की तरफ से किए गए दावे की पुष्टि हो सके।