राष्ट्रीय

Ketan Agarwal Murder Case: वीडियो सामने आने के बाद सिया की मां का दावा झूठा, कहा था- मेरी बेटी कभी पार्टियों में नहीं गई

Pune Ketan Case: केतन अग्रवाल मर्डर केस में मुख्य आरोपी सिया गोयल का कथित पुराना वीडियो वायरल होने के बाद उसकी मां के दावों पर सवाल उठ रहे हैं। जानिए पुलिस जांच और ताजा अपडेट।
2 min read
• •
Updated: 3 Jul 2026, 9:00 AM IST
Siya Goyal in a viral video.
पुणे केतन हत्याकांड मामले की जांच जारी है। (Photo-X @ag_Journalist)

Pune murder case: पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर मामले को लेकर पूरे देश में चर्चा है। इस केस में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्य आरोपी सिया गोयल का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में उसके हाथ में बीयर की बोतल दिखाई दे रही है और वह फोन पर किसी से अपशब्द बोलती नजर आ रही है। इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद सिया की मां पूजा गोयल का वह दावा झूठा साबित हो गया है। महाराष्ट्र टाइम्स के मुताबिक, सिया की मां ने कहा था कि मेरी बेटी कभी पार्टियों में नहीं गई और उसने कभी शराब नहीं पी।

इसी बीच गुरुवार को पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली, जब सिया गोयल ने लाई डिटेक्टर (पॉलीग्राफ) टेस्ट कराने के लिए अपनी सहमति दे दी। साथ ही, पुलिस ने पुणे के मार्केट यार्ड इलाके स्थित सिया गोयल के घर की तलाशी के दौरान वे कपड़े भी बरामद किए, जिन्हें उसने कथित तौर पर 18 जून की घटना वाले दिन पहना था।

सिया-चेतन के रिश्तों से अनजान थे माता-पिता?

सिया के माता-पिता का दावा है कि उन्हें चेतन चौधरी के साथ उसकी कथित रिश्तेदारी की कोई जानकारी नहीं थी। सिया के माता-पिता प्रवीण गोयल और पूजा गोयल ने कहा कि यदि उन्हें इस बारे में पहले से कुछ पता होता, तो वे निश्चित रूप से कार्रवाई करते। उनका कहना है कि सिया और चेतन केवल दोस्त थे, उनके बीच किसी तरह का प्रेम संबंध नहीं था।

सिया की तुलना रिया से करने पर छिड़ी बहस

केतन अग्रवाल हत्याकांड में रोजाना हो रहे नए दावों और खुलासों के बीच फिल्म निर्माता संजय गुप्ता की एक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने अपने 'X' हैंडल पर आरोपी सिया गोयल की तुलना अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के मीडिया ट्रायल से की।

संजय गुप्ता ने लिखा, 'मैं किसी का पक्ष नहीं ले रहा। बस इतना कह रहा हूं कि क्या हम सिया के साथ वही करना बंद कर सकते हैं, जो हमने रिया के साथ किया था? हम सबने वह तमाशा देखा था-टीवी पर ट्रायल, सबूतों से पहले ही फैसला। हम कभी सीखते नहीं।'

उनकी इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया। कई यूजर्स ने दोनों मामलों की तुलना पर सवाल उठाए, जबकि कुछ ने इस मुद्दे को लेकर उन्हें ट्रोल भी किया।

लोहागढ़ किले से धक्का देकर की गई थी हत्या

आपको बता दें कि लोहागढ़ किले से 18 जून को धक्का देकर केतन अग्रवाल की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस की जांच जारी है। फिलहाल पुलिस का मानना है कि केतन, सिया और चेतन के रिश्ते में बाधा बन रहा था, जिसके चलते उसकी हत्या की साजिश रची गई।

Updated on:
3 Jul 2026, 9:00 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Punjab Election 2027: क्या चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस में होगी वापसी? सचिन पायलट ने क्या कहा

क्या बारिश से फीकी पड़ेगी अनंत सिंह की बेटी की शादी की रौनक? छोटे सरकार बोले- घुड़दौड़ और महाभोज सब होगा, इंग्लैंड हो या बिहार सबको न्योता है

केरल कांग्रेस में गुटबाजी तेज, कई वरिष्ठ नेताओं ने खरगे से की मुलाकात; CM सतीशन की कार्यशैली पर उठे सवाल

“मजबूरी का गठजोड़”: भाजपा-अकाली दल की नजदीकियों पर सचिन पायलट का बड़ा बयान बोले- पंजाब में बदलाव तय

Bisleri के पानी पर उठे सवाल तो कंपनी ने दी सफाई, कहा- हमारा पानी पूरी तरह सुरक्षित; 90 से ज्यादा टेस्ट से गुजरती है हर बोतल