राष्ट्रीय

केतन मर्डर केस: पुलिस आज करेगी क्राइम सीन रिक्रिएट, सिया चेतन के साथ घटनास्थल पर पहुंची

पुणे के केतन मर्डर केस मामले की जांच में जुटी पुलिस आज सिया और चेतन को लेकर घटनास्थल पर पहुंची है। पुलिस सिया के परिजनों से लंबी पूछताछ की है।
2 min read
Jun 28, 2026
Ketan Agarwal Murder
केतन अग्रवाल हत्याकांड

पुणे के केतन मर्डर केस मामले की जांच में जुटी पुलिस आज क्राइम सीन रिक्रिएट करेगी। पुणे पुलिस सिया और चेतन को लेकर लोहगढ़ फोर्ट पहुंच चुकी है। यहां पर केतन की हत्या का सीन रिक्रिएट किया जा रहा है। इससे पहले पुलिस ने शनिवार को सिया गोयल के माता-पिता से 12 घंटे पूछताछ की थी। पुलिस ने सिया के भाई साहिल गोयल से भी 10 घंटे तक कड़ी पूछताछ की थी।

गूगल पर सर्च किया था डेथ पॉइंट

घटना की जांच से जुड़ी पुलिस टीम ने सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने गूगल पर लोहगढ़ किले के डेथ पॉइंट सर्च किए थे। दोनों आरोपियों ने डेथ पॉइंट तक पहुंचने का रास्ता और खाइयों की जानकारी भी जुटाई थी। पुलिस ने कहा कि दोनों ने गूगल पर 'डेथ पॉइंट और जहर देकर कैसे मारें, ताकि पुलिस को शक न हो' जैसे सवाल भी गूगल पर सर्च किए थे। उन्होंने यह भी सर्च किया था कि अगर पुलिस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद यदि दोनों को गिरफ्तार कर लेती है तो उन्हें क्या जवाब देना है। यह भी खोजा था। कौन-कौन से वॉट्सएप मैसेज डिलीट करना है, यह भी सर्च किया था।

पुणे पुलिस ने बताया कि आरोपी चेतन ने अपनी पहचान छिपाने के लिए मर्डर के दिन अपना मोबाइल एक दुकान पर छोड़ दिया था। उसने दूसरे मोबाइल का इस्तेमाल किया। पुलिस ने डिलीट किए गए वॉट्सएप मैसेज की भी फोरेंसिक जांच की बात कही है।

सिया और चेतन का नया वीडियो आया सामने

सिया और चेतन का नया वीडियो भी सामने आया है। इसमें दोनों महाराष्ट्र क्रिकेट लीग का मैच देखते नजर आ रहे हैं, लेकिन यह वीडियो कब का है। इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस की पूछताछ के दौरान सिया के भाई साहिल ने बताया कि चेतन व सिया की मुलाकात क्रिकेट मैच के दौरान हुई थी। इसके बाद एक दोस्त के घर दिवाली की पूजा में भी दोनों मिले थे।

अगर बेटी दोषी है तो उसे भी पहाड़ से धक्का दे दो

आरोपी सिया गोयल की मां पूजा गोयल ने कहा कि अगर उनकी बेटी जांच में दोषी पाई जाती है तो उसे भी किसी तरह की रियायत नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर मेरी बेटी गुनाहगार है तो उसे भी उसी जगह से नीचे फेंक देना चाहिए। जहां से केतन को धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया गया था।

लोनावला के लोहगढ़ किले में दिया गया था घटना को अंजाम

पुणे के 26 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी केतन विशाल अग्रवाल की 18 जून 2026 को लोनावला के लोहगढ़ किले पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। शुरू में इसे ट्रेकिंग के दौरान फिसलकर गिरने का हादसा माना गया, लेकिन पुलिस जांच में यह सोची-समझी हत्या साबित हुई। केतन की मंगेतर 20 वर्षीय सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी 22 वर्षीय चेतन चौधरी को हत्या और साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज है और उन्हें 29 जून तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

Updated on:
28 Jun 2026 10:47 am
Published on:
28 Jun 2026 09:56 am