राष्ट्रीय

भगोड़े अमृतपाल का दोस्त पप्पलप्रीत होशियारपुर से गिरफ्तार, यही उगलेगा उसके ‘राज’

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में खालिस्तानी समर्थक और भगोड़े अमृतपाल के एक सहयोगी को होशियारपुर से गिरफ्तार किया गया है।
2 min read
amritpal_singh.jpg

खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के करीबी पप्पलप्रीत सिंह को आज दिल्ली पुलिस और पंजाब काउंटर इंटेलिजेंस ने एक संयुक्त अभियान चलाकर गिरफ्तार कर लिया है। पप्पलप्रीत को होशियारपुर में गिरफ्तार किया गया। 18 मार्च से ही दोनों राज्यों की पुलिस भगोड़े अमृतपाल के इस करीबी का पीछा कर रही थी। 18 मार्च को जब अमृतपाल अपने खालिस्तानी समर्थकों के साथ पप्पलप्रीत को जेल से निकालने में कामयाब रहा था, उसके बाद से ही दोनों एक राज्य से दूसरे राज्य में पुलिस से भाग रहे थे। पुलिस को इसकी जानकारी वीडियो फुटेज से मिली। पुलिस ने जब अमृतपाल के इस गरीबी का लोकेशन ट्रेस करना शुरू किया तब पता चला कि यह होशियारपुर में छिपा हुआ है जिसके बाद एक संयुक्त अभियान चलाकर इसे गिरफ्तार किया है।


अमृतपाल का राइट हैंड है पप्पलप्रीत

पंजाब पुलिस के मुताबिक पप्पलप्रीत को अमृतपाल अपना राइट हैंड मानता था| अब इसकी गिरफ्तारी से अमृतपाल की गिरफ्तारी की उम्मीद भी जग गई है| पंजाब पुलिस के मुताबिक जब पप्पलप्रीत जालंधर से फरार हुआ, तब से वह लगातार अमृतपाल के साथ था और होशियारपुर के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए थे| मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पप्पलप्रीत का सीधा संबंध पाकिस्तान के आईएसआई से है और वहां से जैसा दिशा-निर्देश इसे मिलता था, उसी के आधार पर यह अपने आगे के कारनामों को अंजाम देता था|

जब तक गिरफ्तारी नहीं तब तक पुलिस अधिकारियों की छुट्टी रद्द

खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल की गिरफ्तारी पंजाब पुलिस के लिए इज्जत का सवाल बन गया है| भगोड़े अमृतपाल के पाकिस्तान भागने की आशंका भी जाहिर की जा रही है| जिसके बाद से बॉर्डर से लगते पंजाब के गांव में 5000 से ज्यादा पुलिसकर्मी चप्पे-चप्पे पर तैनात है| इसके अलावा 300 से अधिक धार्मिक स्थलों में भी उसकी तलाश चल रही है| अमृतपाल मामले में प्रशासन द्वारा हर प्रयास किया जा रहा है| लेकिन वह हर बार चकमा देकर निकल जा रहा है|

यह भी पढ़ें : कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 : कांग्रेस जीती तो जनता को मिलेंगे चार गारंटी तोहफे
इसी को ध्यान में रखते हुए सभी पुलिस अधिकारियों की छुट्टी 14 अप्रैल तक रद्द कर दी गई है| सबसे ज्यादा नाकेबंदी अजनाला, रमदास, खेमकरण, अटारी, बाबा बकाला जैसी जगह पर की गई है| पुलिस को अंदेशा है कि अमृतपाल के सपोर्टर उसे इन्हीं जिलों में से कहीं से भगाने का उपाय कर रहे हैं| लेकिन आज अमृतपाल के जिस करीबी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उसके बाद से पुलिस को ऐसा लग रहा है कि अमृतपाल के सारे रहस्य, वह कहां है, उसके आगे का क्या प्लान है, इस बारे में पप्पलप्रीत को पता होगा और पुलिस उससे सारे राज खुलवा लेगी|

यह भी पढ़ें : कर्नाटक चुनाव : भाजपा आज जारी करेगी अपनी पहली सूची, पहले धर्मेंद्र प्रधान फिर अमित शाह के आवास पर आज हुई बैठक

Updated on:
10 Apr 2023 04:09 pm
Published on:
10 Apr 2023 04:00 pm
Also Read
View All
Madrasa Shutdown: बंगाल में 252 मदरसों पर कार्रवाई के समर्थन में उतरे मिथुन चक्रवर्ती, बोले- फंडिंग की जांच जरूरी

Punjab Politics: पंजाब में अकाली दल को बड़ा झटका! प्रकाश सिंह बादल के चचेरे भाई बीजेपी में हुए शामिल, लांबी से चुनाव लड़ने की चर्चा

UCC पर NDA में बढ़ी हलचल, चिराग पासवान बोले- पहले ड्राफ्ट देखेंगे, फिर तय करेंगे पार्टी का स्टैंड

Gurugram Hit And Run: खुद को ‘इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर’ बताता है गुरुग्राम में महिला को टक्कर मारकर भागने वाला आरोपी

फ्लाइट में जिस ट्रे पर रखते हैं खाना, वहां बदलते हैं बच्चों के डायपर? एयर होस्टेस ने बताई हैरान करने वाली बात