5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक चुनाव : भाजपा आज जारी करेगी अपनी पहली सूची, पहले धर्मेंद्र प्रधान फिर अमित शाह के आवास पर आज हुई बैठक

Karnataka elections कर्नाटक चुनाव को लेकर भाजपा आज अपनी पहली लिस्ट जारी कर सकती है। बताया जा रहा है कि, कई मौजूदा विधायकों के टिकट कटेंगे। बगावत की पूरी आशंका है। कांग्रेस मौके का फायदा उठाने के लिए तैयार बैठी है। आज सोमवार पहले धर्मेंद्र प्रधान फिर अमित शाह के आवास पर बैठक हुई।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 27 Apr 2023, 2:33 PM IST

karnataka_election.jpg

कर्नाटक चुनाव : भाजपा आज जारी करेगी अपनी पहली सूची, उम्मीदवारों में बेसब्री और डर

Karnataka elections BJP first list कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भारतीय जनता पार्टी सोमवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। विपक्षी दल आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और जद (एस) ने अधिकांश सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पर उम्मीदवारों के नामों की पहली सूची जारी करना भाजपा के लिए एक बड़ी चुनौती है। भाजपा सूची जारी करने में काफी वक्त ले रही है। और एक-एक कदम फूंक-फूंक कर चल रही है। रविवार को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक में पीएम मोदी सहित भाजपा के दिग्गज नेताओं ने मंथन कर एक लिस्ट फाइनल की है। जिस पर आज एक बार फिर विचार किया जाएगा। तो पूरी संभावना है कि, आज सोमवार को किसी भी वक्त भाजपा 224 निर्वाचन क्षेत्रों में से 150 से 175 सीटों के लिए टिकटों की घोषणा कर सकती है। राज्य इकाई ने दिल्ली में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) को प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के लिए दो से तीन उम्मीदवारों के नाम वाली एक सूची पहले ही भेज दी थी।

पहले धर्मेंद्र प्रधान फिर अमित शाह के आवास पर आज हुई बैठक

कर्नाटक में टिकट बंटवारे को लेकर भाजपा में विचार मंथन का दौर जारी है। सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर कर्नाटक विधान सभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के चयन पर चर्चा के लिए महत्वपूर्ण बैठक हुई। अमित शाह के आवास पर हुई इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कर्नाटक के चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई सहित चुनावी अभियान से जुड़े पार्टी के कई अन्य दिग्गज नेता शामिल हुए। इस बैठक से पहले प्रदेश के चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर भी बैठक हुई थी।

यह भी पढ़े - कर्नाटक चुनाव : चुनाव समिति की बैठक में मंथन कर रहे हैं कांग्रेस-भाजपा, उम्मीदवारों के नामों का आज हो सकता है एलान

गाइडलाइन का सख्ती से होगा पालन

भाजपा ने कांग्रेस और जद (एस) से कड़ी प्रतिस्पर्धा को भी ध्यान में रखा है। जिन्होंने केवल जीतने की क्षमता को मानदंड मान कर टिकट आवंटन किया है और अधिकांश उम्मदवारों के नाम तय कर चुके हैं। भाजपा टिकट देते समय इन शर्तो का भी ध्यान रखेगी कि उम्मीदवार की उम्र 75 साल से अधिक न हो और एक परिवार से केवल एक ही व्यक्ति को दिया जाए।

कई सीटों पर भाजपा को बगावत की उम्मीद

इन शर्तो को लागू करने से भाजपा को कई सीटों पर बगावत का सामना करना पड़ सकता है। जिसका फायदा विपक्षी पार्टियों को मिल सकता है। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस इन परिस्थितियों पर नजदीकी नजर रखे हुए है और भाजपा नेताओं को पार्टी में शामिल करने के लिए उत्सुक है।

पहली सूची में करीब 10 मौजूदा विधायकों के कटेंगे टिकट

भाजपा के शीर्ष नेता सोमवार को नई दिल्ली में एक अंतिम बैठक में इन मसलों पर विचार करेंगे और सूची की घोषणा करेंगे। भाजपा नेताओं ने पहली सूची में 10 से ज्यादा मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं देने का फैसला किया है।

यह भी पढ़े - कर्नाटक विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने जारी की 42 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, बाकी 58 सीट पर कांग्रेस की है अग्निपरीक्षा

जो जीतेगा उसी को मिलेगा टिकट - येदियुरप्पा

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की केंद्रीय संसदीय समिति के सदस्य बी.एस. येदियुरप्पा ने कहा है कि टिकट का आवंटन जीतने की क्षमता की कसौटी पर किया जाएगा। येदियुरप्पा इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।

उम्मीदवारों की सूची की घोषणा से पहले एक और बैठक होगी - बसवराज बोम्मई

कोयला, खान और संसदीय मामलों के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा था कि नेताओं ने इस मामले पर विस्तार से चर्चा की थी और बड़ी संख्या में उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा था कि उम्मीदवारों की सूची की घोषणा से पहले सोमवार को एक और बैठक होगी।

यह भी पढ़े - कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 : कांग्रेस जीती तो जनता को मिलेंगे चार गारंटी तोहफे