राष्ट्रीय

भारत विरोधी गतिविधियों का मास्टरमाइंड… कौन था अवतार सिंह खांडा, जिसकी मौत पर NIA ने ली राहत की सांस

Avtar Singh Khanda Died: खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह के करीबी अवतार सिंह खांडा की मौत हो गई है। खांडा लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हुए खालिस्तानी हमले का मास्टरमाइंड था।  

2 min read
कौन था अवतार सिंह खांडा, जिसकी मौत पर NIA ने ली राहत की सांस

Avtar Singh Khanda Died: विदेश में रहकर भारत विरोधी गतिविधियों का अंजाम देने वाले खालिस्तानी समर्थक अवतार सिंह खांडा की मौत हो गई। उसका ब्रिटेन के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। गुरुवार को उसके मौत की खबर सामने आई। अवतार सिंह खांडा पंजाब मूल का खालिस्तानी अलगाववादी था। वह लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमले का मास्टरमाइंड भी था। राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) की वाटेंड लिस्ट में भी अवतार सिंह खांडा का नाम था। बताया जाता है कि अवतार सिंह खांडा ब्लड कैंसर से पीड़ित था। जिसका इलाज बर्मिघम के एक अस्पताल में चल रहा था। वहीं इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अवतार सिंह खांडा की मौत पर NIA ने राहत की सांस ली है।


पंजाब के मोगा शहर का रहने वाला था खांडा

पंजाब के मोगा शहर से ताल्लुक रखने वाले खांडा को ब्रिटिश अधिकारियों ने मार्च में अमृतपाल पर कार्रवाई के विरोध में अपने समर्थकों के साथ तोड़-फोड़ करने के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। बुधवार को, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने ट्विटर पर उच्चायोग पर हमले में शामिल व्यक्तियों की पहचान/सूचना के अनुरोध के लिए कुछ तस्वीरें डाली थी। इन तस्वीरों में खांडा की फोटो भी शामिल थी।


भारतीय दूतावास से तिरंगा उतारने का आरोपी

एनआईए की पोस्ट में कहा गया है, उन्होंने एक अधिकारी को गंभीर चोटें पहुंचाईं और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया। अवतार सिंह खांडा वही शख्स था, जिसे लंदन में भारतीय दूतावास पर लगे तिरंगे को उतारने के बाद गिरफ्तार किया गया था। अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद लंदन में खांडा ने प्रदर्शन बुलाए और उसका नेतृत्व किया।

अमृतपाल को पंजाब भेजने में भी था खांडा का हाथ

अवतार सिंह का पूरा परिवार खालिस्तान आंदोलन से जुड़ा हुआ है. बताया जाता है कि अमृतपाल को पंजाब भेजने और वहां एक मुहिम चलाने के पीछे इसी शख्स का हाथ था। एजेंसियों के मुताबिक खांडा को बम बनाने में महारथ हासिल थी। अवतार सिंह खांडा पर भारतीय एजेंसियों की नजर काफी पहले से थी। भारतीय एजेंसियां इस खालिस्तानी समर्थक के खिलाफ लगातार सबूत जुटाने में लगी थीं।

यह भी पढ़ें - भारतीय उच्चायोग पर हमला करने वाले इन 45 खालिस्तानियों को तलाश रहा NIA

Published on:
15 Jun 2023 03:45 pm
Also Read
View All