26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना का आरोप, छह महीने पहले हुई थी शादी

Lucknow Shweta Singh Case: लखनऊ में शादी के महज छह महीने बाद नवविवाहिता श्वेता सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज मृत्यु और क्रूरता की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

May 27, 2026

Lucknow Shweta Singh Case

Lucknow Shweta Singh Case (Image: X)

Lucknow Shweta Singh Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शादी के महज छह महीने बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के परिवार ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना तथा हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

26 वर्षीय श्वेता सिंह का शव सोमवार को ठाकुरगंज इलाके स्थित उनके ससुराल के घर में फंदे से लटका मिला। परिवार का आरोप है कि दहेज में चार पहिया वाहन की मांग को लेकर श्वेता को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।

छह महीने पहले हुई थी शादी

श्वेता की शादी 22 नवंबर 2025 को भूपेंद्र सिंह उर्फ शुभम सिंह से हुई थी। मृतका के पिता उमेश कुमार सिंह का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उनकी बेटी को मानसिक रूप से परेशान किया जाने लगा था।

परिजनों के मुताबिक, पति रोजाना श्वेता को प्रताड़ित करता था, जबकि सास और अन्य रिश्तेदार भी उसे ताने देते थे। इससे वह लंबे समय से तनाव में थी।

परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

श्वेता के परिवार का आरोप है कि ससुराल वालों ने पहले उसकी हत्या की और बाद में मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज किया।

पति समेत छह लोगों पर केस

पुलिस ने पति भूपेंद्र सिंह, उसकी मां, पिता, भाई, भाभी और बहन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 80 (दहेज मृत्यु) और धारा 85 (क्रूरता) के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अलावा दहेज निषेध अधिनियम की धाराएं भी लगाई गई हैं।

आरोपी फरार, पुलिस की छापेमारी जारी

ठाकुरगंज थाना प्रभारी ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि श्वेता को फंदे से लटका मिलने के बाद ससुराल वाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, मामले में नामजद आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और एक बार फिर दहेज प्रताड़ना को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।