राष्ट्रीय

‘छात्रों पर पेलेट गन क्यों चली?’ खरगे का केंद्र पर हमला, अमित शाह के इस्तीफे की मांग

Monsoon Session: कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्य सभा में मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांगा।
2 min read
Jul 30, 2026
parliament monsoon session 2026
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर साधा निशाना (Photo-IANS)

Rajya Sabha LoP Mallikarjun Kharge: लोकसभा में एंटी पेपर बिल पास होने के बाद गुरुवार को राज्य सभा में पेश किया गया। केंद्रयी मंत्री जितेंद्र सिंह ने यह बिल उच्च सदन में पेश किया है। इस बिल पर चर्चा की शुरुआत राज्य सभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने की। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांगा।

पेलेट गन का इस्तेमाल किसने दिया- खरगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज कराने के लिए, आंसू गैस के गोले छोड़ने के लिए और पेलेट गन का इस्तेमाल करने का आदेश किसने दिया। छात्रों पर पेलेट गन क्यों चलाई गई? उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि मैं सरकार से पूछना चाहता हूं, आप अमित शाह की हिफाजत करना चाहते हैं, लेकिन बहुत दिन तक नहीं कर सकते हैं।

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि प्रोटेस्ट के दौरान सादे कपड़े में छात्रों को पीटने वाले लोग कौन थे? इनके सूत्रधार कौन थे? अगर इन सवालों का गृह मंत्री जवाब नहीं दे सकते तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। पीएम नरेंद्र मोदी को उनको पूछना चाहिए।

नए बिल से कुछ नहीं होगा, महज आंकड़े बदले- खरगे

राज्य सभा में बोलते हुए कांग्रेस सांसद खरगे ने कहा कि पेपर लीक की वजह से न जाने कितने निर्दोष लोगों को नुकसान हुआ, कितने लोगों पर लाठियां बरसीं, कितने माता-पिता परेशान हैं और कितनी महिलाएं व बच्चे मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। चर्चा के लिए जो पब्लिक एग्जामिनेशन (संशोधन) विधेयक, 2026 लाया गया है, उसमें आपने सिर्फ आंकड़े और प्रावधान बदल दिए हैं। इससे कुछ नहीं होने वाला।

उन्होंने कहा कि इस बिल में आपने अधिक जुर्माना, कड़ी सजा, विशेष टास्क फोर्स और फास्ट ट्रैक कोर्ट जैसी व्यवस्थाएं जोड़ दी हैं, लेकिन इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। असली फर्क इस बात से पड़ेगा कि आप परीक्षाएं कैसे कराते हैं और बिना पेपर लीक के उनकी तैयारी और संचालन कैसे सुनिश्चित करते हैं।

2024 में ही सख्त कानून की थी मांग- खरगे

सदन में बोलते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि इतना सख्त कानून लाने की मांग हमने 2024 में ही की थी, लेकिन उस समय आपने हमारी बात नहीं मानी। आपने अपने भाषण में भी कहा कि उस समय आप लोग इससे सहमत नहीं थे। इसके बावजूद हम लगातार आपसे इस मजबूत कानून को लागू करने की मांग करते रहे, लेकिन आपने ऐसा नहीं किया। जो काम आप दो साल बाद कर रहे हैं, वह 2024 में ही क्यों नहीं किया?

Updated on:
30 Jul 2026 03:33 pm
Published on:
30 Jul 2026 03:15 pm