
UP Election Strategy: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस की अहम बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे , लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना और इमरान मसूद समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
सीट शेयरिंग और रणनीति: बैठक में उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, चुनावी रणनीतियों और समाजवादी पार्टी (SP) के साथ सीट बंटवारे (Seat Sharing) की संभावनाओं पर गहन मंथन हुआ। बैठक के संदर्भ में संगठनात्मक तैयारियों, गठबंधन की संभावनाओं और जमीनी स्तर की रणनीति पर भी विचार-विमर्श हुआ। पार्टी नेतृत्व चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने की बड़ी कोशिश में जुटा है। बैठक खत्म होने के बाद अभी आगे की रणनीति को लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं है।
कांग्रेस की बैठक में उत्तर प्रदेश के राजनीतिक हालातों और समाजवादी पार्टी (SP) के साथ सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर चर्चा हुई।
बैठक में यूपी में सीट-बंटवारे को लेकर कांग्रेस अपनी रणनीति को अंतिम रूप दिया गया, वहीं सपा के साथ सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत का पहला दौर 17 नवंबर को होगा। माना जा रहा है कि, कांग्रेस 120 से कम सीटों पर समझौता नहीं करना चाहती। अब देखना यह होगा कि इस मांग पर सपा का क्या रुख रहता है।
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में चुनाव के लिए करीब 180 सीटों की मांग की है, 17 नवंबर को समाजवादी पार्टी के साथ सीट शेयरिंग को लेकर पहला दौर की आधिकारिक बातचीत होने की उम्मीद है। बैठक में कांग्रेस नेतृत्व के साथ गठबंधन के मसले पर भी बातचीत होने की संभावना है।
उम्मीद जताई जा रही है कि इसी बैठक में गठबंधन के स्वरूप, सीटों की संख्या और सीट समझौते के फॉर्मुले पर सैद्धांतिक सहमति बन जाएगी। मंगलवार को आयोजित इस बैठक में समाजवादी पार्टी की तरफ से भी प्रतिनिधियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि, सपा मुखिया अखिलेश यादव भी इस मीटिंग में शामिल हो सकते हैं, लेकिन अभी इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।