
यह दुनिया कई अजीबोगरीब चीजों से भरी हुई है। अपने कई अनोखी चीजों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। आज आपको एक अनोखी घड़ी के बारे में बताने जा रहे है। आमतौर पर हर घड़ी में एक से लेकर बारह की संख्या लिखी होती है। यानी घड़ी बारह घंटे का समय बताती है। अगर आपसे कहा जाए कि एक घड़ी ऐसी है जो सिर्फ 11 घंटे का ही समय बताती है। यह पढ़कर भले ही आप चौंक गए होंगे, लेकिन यह बिल्कुल सच है। यह अनोखी घड़ी स्विट्ज़रलैंड में है। यहां टाइम्स स्क्वायर खास वजह से मशहूर है। यहां लगी घड़ी में कभी भी बारह नहीं बजते। यहां की घड़ियों में ग्यारह के बाद सीधे एक बजते हैं।
यहां घड़ी में नहीं बजते हैं 12
यह अजीबोगरीब घड़ी स्विटजरलैंड के सोलोथर्न शहर में है। यह घड़ी शहर के टाउन स्क्वेयर पर लगी है। उस घड़ी में घंटे के सिर्फ 11 अंक ही लगे हुए है। इस में आपको 12 नंबर नजर नहीं आएंगे। वैसे यहां पर और भी कई घड़ियां हैं, जिसमें 12 नहीं बजते। इसी वजह से ये घड़ियां दुनियाभर में काफी चर्चा का विषय है। बहुत से लोग इसके पीछे की वजह के बारे में नहीं जाते है।
यह भी पढ़ें- महिला को कपड़े पहनने में आता था आलस, पूरे शरीर में गुदवा लिया टैटू
यहां हर चीज में 11 नंबर नजर आती
सोलोथर्न शहर की खास बात यह है कि यहां के लोगों को 11 नंबर से काफी लगाव है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यहां की जो भी चीजे हैं उनका डिजाइन 11 नंबर के आस-पास ही घूमता है। ऐसा कहा जाता है कि शहर में चर्च और चैपलों की संख्या 11-11 ही है। इसके अलावा संग्रहालय, ऐतिहासिक झड़ने और टावर की यही संख्या है। सेंट उर्सूस के मुख्य चर्च में भी 11 नंबर का महत्व आपको साफ दिख जाएगा। दरअसल, यह चर्च भी 11 साल में ही बनकर तैयार हुआ था। यहां तीन सीढ़ियों का सेट है और हर सेट में 11 पंक्तियां हैं। इसके अलावा यहां 11 दरवाजे और 11 घंटियां भी हैं।
यह भी पढ़ें- फेसबुक पर हुआ प्यार जूम पर रचाई शादी, अब बिना मिले ले लिया तलाक
11 नंबर से खास लगाव
इस शहर में 11 नंबर से लोगों के खास लगाव का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां हर चीज में 11 नंबर नजर आता है। इस शहर के लोगों के जीवन में भी 11 नंबर का बेहद महत्व है। यहां के लोगों को 11 नंबर से इतना लगाव है कि वो अपने 11वें जन्मदिन को खास तरह से सेलिब्रेट करते हैं। इस अवसर पर दिए जाने वाले तोहफे भी 11 नंबर से ही जुड़े होते हैं।