राष्ट्रीय

पैरों में गिरकर गिड़गड़ाई…फिर भी नहीं रूके, वो मुझे खींचकर रूम में ले गए: दहला देगी कोलकाता गैंगरेप पीड़िता की आपबीती

Kolkata Gang Rape: साउथ कोलकाता में कस्बा लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है, जिसमें तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
2 min read
• •
Updated: 27 Jun 2025, 10:03 PM IST
Feature image
दहला देगी कोलकाता गैंगरेप पीड़िता की आपबीती

Kolkata Rape Case: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक बार फिर एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दक्षिण कोलकाता में सरकारी लॉ कॉलेज में एक छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना ने फिर से देश को झकझोर दिया है। पुलिस के मुताबिक, 25 जून की रात में छात्रा से साथ तीन आरोपियों ने सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

एक जुलाई तक आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेजा

आरोपियों में कॉलेज का एक पूर्व छात्र और दो मौजूदा छात्र है। बताया जा रहा है कि यह घटना 25 जून को शाम 7.30 बजे से 10.50 बजे के बीच हुई थी। तीनों दरिंद्रों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां उनको एक जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

गार्ड रूम में ले जाकर किया गैंगरेप

एफआईआर के मुताबिक, यह घटना 25 जून की शाम 7:30 बजे से रात 10:50 बजे के बीचकी है। इस दौरान एग्जाम फॉर्म भरने के लिए पीड़िता कॉलेज आई थी। छात्रा को आरोपियों ने यूनियन रूम में बुलाया। पीड़िता को खींचकर गार्ड रूम में ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया।

'मैं रहम की भीख मांगती रही, लेकिन वो नहीं रूके…'

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह आरोपियों का कई बार विरोध किया, रोई, पैर पकड़कर गिड़गड़ाई, बार-बार रहम की भीख मांगती रही, लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी। छात्रा ने यह भी कहा कि वह रिलेशनशिप में है, लेकिन वे नहीं माने। आरोपियों ने कॉलेज के मेन गेट को बंद कर दिया था। इस वजह से गार्ड भी असहाय था, वह भी मदद नहीं कर सका। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने इसका वीडियो भी बना लिया। उन्होंने धमकी दी है कि अगर उसने विरोध किया था वीडियो को वायरल कर देंगे।

तीन आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मोनोजीत मिश्रा (31), जो टीएमसी छात्र परिषद (TMCP) का स्थानीय यूनिट अध्यक्ष और पूर्व छात्र है, जबकि जैब अहमद (19) और प्रमित मुखर्जी (20) मौजूदा छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

आरजी कर कांड से तुलना

आरजी कर कांड, जिसमें कोलकाता के एक मेडिकल कॉलेज में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की घटना हुई थी, ने पूरे देश में आक्रोश पैदा किया था। इस लॉ स्टूडेंट के साथ हुई घटना ने एक बार फिर उसी तरह की क्रूरता और असुरक्षा को उजागर किया है, जो महिलाओं को अपने कार्यस्थल या शैक्षणिक संस्थानों में झेलनी पड़ रही है।

Updated on:
27 Jun 2025, 10:03 PM IST
Published on:
Also Read
View All
हॉर्मुज में तीन तेल टैंकरों में लगी भीषण आग, ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, कहा- अब और जोरदार हमला करेंगे

जाति जनगणना से किसान आंदोलन तक… जयराम रमेश ने दिवाली पर PM मोदी को पुराने बयानों की दिलाई याद

कोलकाता में लिव-इन पार्टनर की हत्या, विवाद के बाद धारदार हथियार से किया हमला; प्रेमिका और उसकी मां गिरफ्तार

बाबरी मस्जिद विध्वंस पर सोनिया गांधी के बयान का उदित राज ने किया समर्थन, बोले- 25 करोड़ मुसलमानों को अलग-थलग कर कैसे होगा देश का विकास?

बेटे की हत्या के पीछे राजनीतिक साजिश का आरोप! परविंदर झोटा के पिता बोले- जब तक दोषी जेल नहीं जाएंगे, चैन से नहीं बैठेंगे