HDFC बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड के नियम में बदलाव किए है। नए नियमों के अनुसार, HDFC क्रेडिट कार्ड से ड्रीम11, MPL, रम्मी कल्चर जैसे गेमिंग ऐप्स पर हर महीने 10,000 रुपये से ज्यादा खर्च करने पर 1% का अतिरिक्त चार्ज वसूलेगा। ग्राहक थर्ड पार्टी वॉलेट्स (जैसे पेटीएम, मोबिक्विक, फ्रीचार्ज, ओला मनी) में भी अगर आप एक महीने में 10,000 रुपये से ज्यादा लोड करते हैं, तो उस पर भी 1% का चार्ज लिया जाएगा।