राष्ट्रीय

कुलगाम में CRPF जवानों पर हमले के पीछे किसकी साजिश? रक्षा विशेषज्ञ ने बताई बड़ी बात

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF पर हुए हमले के बाद रक्षा विशेषज्ञ संजीव श्रीवास्तव ने इसे पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद की साजिश बताया और जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2026, 8:10 PM IST
Defence Expert Sanjeev Srivastava on Kulgam CRPF Attack
कुलगाम CRPF हमले पर बात करते हुए रक्षा विशेषज्ञ संजीव श्रीवास्तव (फाइल फोटो-ANI)

Kulgam CRPF Attack Update: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बुधवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों पर हुए हमले को लेकर रक्षा विशेषज्ञ संजीव श्रीवास्तव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि फायरिंग के बाद अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन जिस इलाके में हमला हुआ, उसे सुरक्षा बलों ने घेर लिया है और हमलावरों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठन से इसके तार जुड़े होने की आशंका जताई है।

पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद पर उठाए सवाल

संजीव श्रीवास्तव ने पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस घटना से पता चलता है कि यह अभी भी भारत के लिए खतरा बना हुआ है। आतंकवादी लगातार भारत को नुकसान पहुंचाने और ऐसे हमलों को अंजाम देने की कोशिश में लगे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादी संगठन या हमलावरों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। भारत सही समय आने पर जवाबी कार्रवाई करेगा।

जम्मू कश्मीर की स्वास्थ्य मंत्री ने जताया दुख

जम्मू-कश्मीर की स्वास्थ्य मंत्री साकीना इटू ने दुर्घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं और इन्हें किसी भी कीमत पर नहीं होना चाहिए। सभी के हित में यही है कि इलाके में शांति बनी रहे। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है।

नाके पर तैनात CRPF जवानों को बनाया निशाना

दरअसल, बुधवार दोपहर जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने CRPF के नाके पर तैनात जवानों पर फायरिंग कर दी थी। इस हमले में तीन जवान घायल हो गए। CRPF के मुताबिक, घटना दोपहर करीब 2:15 बजे हुई। जिस जगह हमला हुआ, वह नेशनल हाईवे से करीब चार किलोमीटर दूर है।

हमलावर गोलीबारी करने के बाद बाइक से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया। हमलावरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

तीनों घायल जवानों का अस्पताल में इलाज

फायरिंग में घायल तीनों CRPF जवानों को इलाज के लिए अनंतनाग जिले के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें राकेश दास के पैर में गोली लगी है और उनकी हालत स्थिर है। संतोष चंद्रू के पेट और रीढ़ की हड्डी में गोली लगी है। उनकी हालत गंभीर है और उनका ऑपरेशन किया जा रहा है। वहीं, सोमवीर सिंह के बाएं हाथ में गोली लगी है और उनकी हालत भी स्थिर बताई गई है।

Updated on:
11 Nov 2026, 8:10 PM IST
Published on:
Also Read
View All
अजित पवार की मौत पर आरोपों के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में नया मोड़, सुनील तटकरे ने मुख्यमंत्री फडणवीस से की मुलाकात

भारत समिट में राहुल गांधी रखेंगे भारत की नई विदेश नीति का विजन, हैदराबाद में जुटेंगे 70 देशों के 1,000 डेलीगेट

Mumbai Firing: मुंबई के कुर्ला में 6 महीने में 2 सगे भाइयों की हत्या, दूसरे भाई विनोद पवार को दिनदहाड़े गोलियों से भूना

कश्मीर के कुलगाम में हमले पर TMC का केंद्र सरकार पर निशाना, कहा- देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी?

Milk Price Hike: दिल्ली-एनसीआर वालों को महंगाई का झटका, अब महंगा मिलेगा मदर डेयरी का दूध, इतनी बढ़ेगी कीमत