राष्ट्रीय

केजरीवाल को कुमार विश्वास की चुनौती – वह कह दें कि खालिस्तान को नहीं पनपने दूंगा

सीएम अरविंद केजरीवाल के स्वीट आतंकवादी वाले बयान के बाद कवि कुमार विश्वास की प्रतिक्रिया सामने आई है। एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में विश्वास ने सीएम केजरीवाल पर बड़ा पलटवार किया है साथ ही विश्वास ने सीएम केजरीवाल पर कई बड़े आरोप लगाएं हैं।
2 min read
• •
Updated: 18 Feb 2022, 8:05 PM IST
Kumar Vishwas respond to delhi CM Arvind Kejriwal
केजरीवाल को कुमार विश्वास की चुनौती - वह कह दें कि खालिस्तान को नहीं पनपने दूंगा

पंजाब में चुनाव से पहले चर्चित कवि और पूर्व आप (AAP) नेता कुमार विश्वास और आप प्रमुख व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच चल रहे आरोप-प्रत्यारोप ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को कुमार विश्वास ने सीएम अरविंद केजरीवाल के स्वीट टेररिस्ट वाले बयान पर पलटवार किया है और कुमार विश्वास ने एक बार फिर सीएम केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया है। कुमार विश्वास ने कहा कि 2017 में हुए पंजाब विधानसभा के चुनाव के दौरान खालिस्तान समर्थक अरविंद केजरीवाल के घर आते थे। वे लोग बैठकें करते थे। मैंने उन्हें रंगे हाथ पकड़ा था।


न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कुमार विश्वास ने कहा कि, 'देखिए उनकी दो विशेषताएं हैं और दो चीजों में वो बहुत माहिर है, पहला तो बड़े आत्मविश्वास के साथ सफेद झूठ बोलना कोई भी, दूसरा ये कि एक सूरत बनाकर ये सिद्ध करना की पूरी दुनिया उनके पीछे पड़ी हुई है।

इस प्रक्रिया के जरिए एक समय में उन्होंने पूरे देश का मूर्ख बनाया, फिर हम साथियों का मूर्ख बनाया, फिर एक प्रदेश के लोगों पर डोरा डाला। यहां तक तो बात आती जाती रही। सरकार जीते या हारे लेकिन अगर देश की बात थी और मुझसे किसी इंटरव्यू में एक वाक्य निकला तो उसमें इतनी परेशानी क्यों है? वो आएं ना, मुझसे बात करें.. तो उन्होंने एक बार भी ये नहीं कहा'


यह भी पढ़ें-मैं दुनिया का सबसे स्वीट आतंकवादी हूं - दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने उन्हें अलगाववादी बताने वालों को दिया ये जवाब


आपके घर आतंकियों से हमदर्दी रखने वाले लोग आते थे या नहीं: विश्वास
सीएम केजरीवाल को निशाने पर लेते हुए विश्वास ने कहा, 'मैं तो ये पूछना चाहता हूं कि आपको तो किसी ने टेररिस्ट नहीं कहा, पर हां मुझे और देश को बताइए कि क्या पिछले चुनाव में आपके घर पर आतंकियों से हमदर्दी रखने वाले लोग बात कराने आते थे कि नहीं?

जब मैंने उस पर आपत्ति उठाई थी तो पंजाब की मीटिंग से मुझे बाहर कर दिया गया था या नहीं। और मैंने एक दिन रंगे हाथों पकड़ी थी घर पर मीटिंग, बाहर एक प्रहरी भी खड़ा था कि नहीं-नहीं अंदर नहीं जाना है, मैंने उसे धक्का दिया, हरियाणा का प्रहरी था वो, मैंने कहा साइड हट।

अंदर जाकर देखा तो वहीं लोग थे, मैंने कहा किनके साथ मिल रहा है, बोला- नहीं नहीं कुछ नहीं, इसका बड़ा फायदा हो रहा है। तो वो ये बताएं, वो ये बताएंगे नहीं, बांकि सब तरह के आरोप प्रत्यारोप करते रहेंगे।'

Updated on:
18 Feb 2022, 8:05 PM IST
Published on: